पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, तैयारी अब 2019 के लोकसभाचुनावों की हो रही है. सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से वोटरों को अपने पाले मेंलाने की कोशिश कर रही है, इसी बीच विदेशी वोटरों से जुड़ा एक मेसेज जमकर वायरल होरहा है. * क्या है ये मेसेज ?मेसेज अंग्रेजी में है, लेकिन हिंदी में हम आपको बता रहे हैं. NRI वोटर के रूप मेंखुद को रजिस्टर करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके, खुद को रजिस्टर करें, जिसकेबाद आप 2019 के आम चुनावों में वोट देने के लायक हो जाएंगे. कृप्या कर ये मेसेजविदेशों में रहने वाले अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें. ये मेसेज सिर्फ NRI औरभारतीय पासपोर्ट होल्डर्स के लिए हैं.फेसबुक, व्हाट्स अप हर जगह वायरल हो रहा है ये मेसेजये मेसेज फेसबुक पर लगातार शेयर हो रहा है, लोग व्हाट्स अप, ट्विटर सभी जगह इसेदबाकर शेयर कर रहे हैं. जिसके बाद हमने वायरल हो रहे मेसेज की पड़ताल शुरू की.व्हाट्स अप पर इस तरह से वायरल हो रहा है मेसेजमेसेज के मुताबिक इस लिंक- http://eci.nic.in/OverseasVoters/home.html पर क्लिककरते ही Overseas voters का पेज खुलना चाहिए. लेकिन ये लिंक वैसा काम नहीं कर रहाथा. इस पर क्लिक करने के बाद हम Election commission की वेबसाइट के होम पर पेज परचले गए.लिंक पर क्लिक करने के बाद इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट खुलती है * अब सवाल उठता है कि NRI वोटर के रूप में रजिस्टर करने के लिए करना क्या पड़ेगा ?तो इसका जवाब है- सबसे पहले Election commission की वेबसाइट पर जाना होगा, फिरRegister to vote ऑप्शन पर जाना होगा.Register to vote ऑप्शन पर जाना होगाउसके बाद ओवरसीज़ वोटर के रूप में खुद रजिस्टर करने के लिए Form6A Online भरनाहोगा. इस फॉर्म में तमाम तरह की जानकारी देने के बाद इसकी जांच होगी, फिर आपका नामवोटर लिस्ट में जुड़ जाएगा.Form6A Online भरना होगा * तो सवाल है कि नाम तो जुड़ गया लेकिन क्या विदेशों में रहते हुए ही वोट दे पाएंगे ?इसका जवाब है फिलहाल के लिए नहीं. वोट देने के लिए उन्हें खुद ही भारत में मौजूदरहना पड़ेगा. इस मामले की जब हम रिसर्च कर रहे थे, तब ये पता चला कि विदेशो में 3करोड़ 10 लाख के करीब भारतीय रह रहे हैं. ज़ाहिर हैं ये सभी भारतीय वोटर्स हैं. औरसरकार को भी इन वोटरों चिंता है. इन सभी NRI’s को वोटिंग का अधिकार देने के लिए 3अगस्त 2017 को केंद्रिय कैबिनेट ने एक फैसला किया कि सभी NRI’s प्रॉक्सी वोटिंग केज़रिए भारत के चुनावों में वोट दे पाएंगे.प्रतिकात्मक तस्वीरफिर 18 दिसंबर 2017 को इसे संसद में रखा गया, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे 9अगस्त 2018 को लोकसभा से पास भी करा लिया. लेकिन राज्य सभा में ये बिल इस बार भीपास नहीं हो पाया. आसान भाषा में कहें, तो NRI’s विदेशों में बैठ कर कोई वोट नहींदे पाएंगे.चलिए वोटरों के लिए तो ये दुखद हुआ लेकिन मन में सवाल भी उठता है कि ये प्रॉक्सीवोटिंग का माजरा है क्या?बिल्कुल आसान तरीके से समझिए. जैसे आप कॉलेज के टाइम में प्रॉक्सी लगाया करते थे,आप क्लास में मौजूद हो या न हो आपकी जगह आपका दूसरा दोस्त हाजिरी लगा देता था. येबिल्कुल वैसा ही था. आप विदेश में रहते लेकिन आपकी जगह वोट आपका कोई दोस्त या फिरआपके परिवार का कोई सदस्य दे देता. लेकिन मौजूदा सरकार में ऐसा हो न सका. * नतीजातो हमारी पड़ताल में ये मेसेज झूठ पाया गया.अगर आपके पास भी ऐसी कोई पोस्ट, फोटो, वीडियो या मैसेज है जिस पर आपको संदेह है तोहमें भेजिए lallantopmail@gmail.com, पर. हम करेंगे उसकी पड़ताल.--------------------------------------------------------------------------------