The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Exit Poll of Chhattisgarh 2018: Exit poll data shows that BJP is going to form government

एग्जिट पोल : छत्तीसगढ़ में किसकी बन रही है सरकार?

बीजेपी, कांग्रेस या फिर कोई और, जानिए क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

Advertisement
pic
7 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 7 दिसंबर 2018, 04:12 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान. इन पांच राज्यों में वोटिंग खत्म हो गई. अब सबकी निगाहें 11 दिसंबर को आने वाले नतीजों पर हैं. लेकिन इससे पहले आज राजस्थान में वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए. सबसे पहले वोटिंग छत्तीसगढ़ में खत्म हुई थी, तो एग्जिट पोल भी सबसे पहले छत्तीसगढ़ के ही आए. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए दो चरण में वोटिंग हुई थी. ये वोटिंग 12 नवंबर और 20 नवंबर को थी. छत्तीसगढ़ में बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए. देखते हैं कि किस एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं- सर्वे                              बीजेपी              कांग्रेस               बीएसपी+         अन्य India today- Axis    21-31              55-65                  4-8                 00 India Tv- CNX        42-50              32-38                  6-8                 1-3 ABP- CSDS                52                   35                       0-3                  0 News 24 Peacs       36-42              45-51                    4-8                 0 Times Now -CNX    46                     35                      07                     2 News X- Neta          43                     40                      07                      0 R. Tv -C Voter    35-43              42-50                     3-7                      0 R. Tv -जन की बात40-48              37-43                     5-6                    0-1   India today- Axis  का सर्वे कहता है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 21 से 31 सीटें आएंगी. कांग्रेस को 55-65 सीटें मिलने की उम्मीद है. BSP और अजीत जोगी के कॉम्बो को 4-8 सीटें मिलने की उम्मीद है. इसे अगर हम कलेक्टिव तौर पर  देखें तो India today- Axis सर्वे राज्य में कांग्रेस को बहुमत दे रहा है. India Tv- CNX सर्वे राज्य में बीजेपी को 42-50 सीटें दे रहा है. कांग्रेस को 32-38 सीटें और BSP-अजीत जोगी की पार्टी को 6-8 सीटें मिलने का अनुमान है. ये सर्वे निर्दलीय को भी 1-3 सीटें दे रहा है. सर्वे के आधार पर यहां BJP की सरकार बन सकती है. रमन सिंह सत्ता का चौका लगाते दिख रहे हैं. ABP- लोकनीति CSDS के सर्वे की बात करें तो यहां बीजेपी को 52 सीटें दी जा रही हैं. कांग्रेस को 35, अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं. ये सर्वे भी रमन सिंह वापसी बता रहा है. News 24 Peacs media का सर्वे राज्य में बीजेपी को 36 से 42 सीटें दे रहा है. कांग्रेस को 45-51 सीटें और जोगी और मायावती के कॉम्बिनेशन को  4-8 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं. सर्वे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनवा रहा है. Times Now -CNX सर्वे बीजेपी को 46 सीटें दे रहा है. कांग्रेस को 35 और जोगी मायावती की पार्टी को 07 सीटें दी जा रही है. निर्दलीय को 2 सीटें मिलती हुई नज़र आ रही है. सर्वे में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. News X- Neta के सर्वे में बीजेपी को 43 सीटें दी गई हैं. कांग्रेस को 40 और बीएसपी और अजीत जोगी की पार्टी को 7 सीटें मिल सकती हैं. बहुमत के लिए 46 के जादुई आंकड़े के पास बीजेपी पहुंचती दिख रही है. Republic Tv -C Voter के सर्वे में राज्य में बीजेपी को 35 से 43 सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस को 42 से 50 सीटें मिल सकती हैं. ये बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है. जोगी और मायावती की जोड़ी को 3से 7 सीटें मिल सकती हैं. राज्य में कांग्रेस की सरकार बन सकती है. Republic Tv ने एक और एजेंसी 'जन की बात' के साथ भी सर्वे किए है. इसमें बीजेपी को 40 से 48 सीटें दी गई हैं. कांग्रेस को 37 से 43 और बीएसपी-जोगी की पार्टी को 5 से 6 सीटें मिलने का अनु्मान जताया गया है. एक सीट अन्य को मिल सकती है. अब सारे सर्वे के निचोड़ पर आते हैं. असल में, हमने आपको अलग-अलग डेटा तो बता दिए, लेकिन अगर निचोड़ ना बताएं तो आपके दिमाग में भारी मात्रा में कन्फ्यूज़न हो सकता है. जो हम कतई नहीं चाहेंगे. तो 8 में से 4 सर्वे एजेंसियां बीजेपी को क्लियर मैज्योरिटी के साथ जित रही है. तीन सर्वे एजेंसियां कांग्रेस को जिता रही है. एक में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है. तो रिजल्ट के दिन का इंतज़ार कीजिए. हम आपको उस दिन भी लल्लनटॉप नतीज़े दिखाएंगे.
मध्य प्रदेश के एग्ज़िट पोल का वीडियो राजस्थान के एग्ज़िट पोल का वीडियो छत्तीसगढ़ के एग्ज़िट पोल का वीडियो

Advertisement

Advertisement

()