मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं.16 सालबाद चुनाव मैदान में उतरे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी प्रज्ञा सिंहठाकुर से है. दिग्विजय सिंह जमकर पसीना बहा रहे हैं. वह जगह-जगह सभाएं कर रहे हैंऔर लोगों से अपने लिए वोट मांग रहे हैं. सोमवार को वह एक जनसभा को संबोधित कर रहेथे. वह लोगों से पूछ रहे थे कि उनके खाते में 15 लाख रुपए आए कि नहीं आए. 15 लाख केमुद्दे पर वह पीएम मोदी और बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे थे. दिग्विजय सिंह नेकहा- जिसके खाते में 15 लाख रुपए आ गए वह हाथ उठा दे. (भीड़ में मौजूद एक युवक नेअपना हाथ उठा दिया.) दिग्विजय सिंह बोले तुम्हारे खाते में आ गए? आ जाओ इधर आ जाओ.एकाउंट नंबर ले आओ तुम्हारा. हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे, अगर तुम्हारे खातेमें 15 लाख रुपए आ गए हैं तो. दिग्विजय ने आगे कहा- आ जाओ बेटे इधर आ जाओ. पिंकशर्ट पहना एक युवक मुस्कुराते हुए स्टेज पर चढ़ा. इस दौरान दिग्विजय सिंह पूछते रहेतुम्हारे खाते में मोदी जी ने 15 लाख रुपए दिलवा दिए. युवक माइक पर पहुंचते हीबोला-सर्जिकल स्ट्राइक करके मोदी जी ने आतंकवादियों को मारा. इस दौरान दिग्वजियसिंह पूछते रहे अरे 15 लाख आए कि नहीं आए. तभी एक दूसरा व्यक्ति आया और युवक कोधक्का देते हुए मंच से उतार दिया.#WATCH Bhopal: Congress candidate Digvijaya Singh asks a youth in the crowd 'didyou get Rs 15 lakhs in your account?' The youth walks up to the stage and says'Modi ji did surgical strike and killed terrorists.' pic.twitter.com/FRoVhHPk5h— ANI (@ANI) April 22, 2019 दिग्विजय सिंह युवक के व्यवहार से खफा हो गए और ऊंचीआवाज में पूछने लगे- तेरे खाते में 15 लाख रुपए आए कि नहीं आए. इसके बाद दिग्विजयसिंह ने कहा, तेरे को रोजगार मिला क्या भाई. गुलाबी शर्ट, 15 लाख रुपए तेरे खातेमें आ गए. तेरे को नौकरी भी मिल गई. दिग्विजय सिंह 15 लाख पर मोदी को घेरने कीकोशिश कर रहे थे. युवक सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र ले आया जिससे वह खफा हो गए.--------------------------------------------------------------------------------राफेल, एयर स्ट्राइक और 15 लाख: सब पर खुलकर बोले माया-मुलायम की रैली में आएसमर्थक