The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • delhi vidhan sabha elections congress releases third list

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट आई, मनीष सिसोदिया के खिलाफ कौन लड़ रहा?

कांग्रेस की लिस्ट में 16 कैंडिडेट के नाम हैं जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ का नाम भी शामिल हैं. उन्हें पटेल नगर विधानसभा सीट से टिकट दी गई है. धर्मपाल लाकड़ा 14 जनवरी को ही आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

Advertisement
delhi vidhan sabha elections congress releases third list
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी की. (तस्वीर:PTI)
pic
शुभम सिंह
14 जनवरी 2025 (Published: 11:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. लिस्ट में 16 कैंडिडेट के नाम हैं जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ का नाम भी शामिल है. उन्हें पटेल नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए कुल 63 कैंडिडेट का एलान कर दिया है.

मनीष सिसोदिया के खिलाफ उम्मीदवार उतारा

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट कर लिस्ट जारी की है. पोस्ट में लिखा है, “केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट.”

इस लिस्ट में एक नाम ईश्वर बागरी का है जिन्हें प्रमोद जयंत की जगह उम्मीदवार बनाया गया है. बागरी को यह टिकट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गोकुलपुर विधानसभा सीट से मिला है. पार्टी ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र ओखला से निगम पार्षद अरीबा खान को टिकट दिया है. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जगह जंगपुरा से फरहाद सूरी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं गांधी नगर से कमल अरोड़ा, पालम से मांगे राम, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह और शाहदरा से जगत सिंह को टिकट मिला है. आम आदमी पार्टी को छोड़कर 14 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हुए धर्मपाल लाकड़ा को भी पार्टी ने टिकट दे दिया है. उन्हें मुंडका विधानसभा सीट से टिकट मिला है.

यह भी पढ़ें:दिल्ली चुनाव: झुग्गी बस्तियों के लिए क्यों उमड़ रहा पार्टियों का प्यार? वहीं छिपी है जीत की चाभी

BJP ने 59, AAP ने सभी उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

इससे पहले BJP 59 कैंडिडेट की घोषणा कर चुकी है. पार्टी ने इस बार कपिल मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है. उनको करावल नगर से टिकट मिला है. वहीं दिल्ली में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी ने 21 दिसंबर को ही अपने सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी. सीएम आतिशी कालकाजी से और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती  8 फरवरी को होगी. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: महाकुंभ 2025 के दूसरे दिन क्या खास रहा? दिल्ली के स्कूलों को मिली बम धमकी में अफजल गुरु का क्या कनेक्शन है?

Advertisement

Advertisement

()