दयाशंकर सिंह की बीवी स्वाति सिंह UP BJP महिला मोर्चा की प्रेसीडेंट बना दी गईंहैं. बताने की जरूरत नहीं कि दयाशंकर सिंह BSP सुप्रीमो मायावती को 'वेश्या से भीबदतर' कहकर चर्चा में आ गए थे. स्वाति सिंह को अप्वांइट किए जाने से राजनीतिकसरगर्मियां बढ़ीं हों या न बढ़ीं हों, ये जरूर समझ आता है कि BJP अपने पांवों परकुल्हाड़ी मारने को तैयार हो गई है. क्योंकि स्वाति का कोई पॉलिटिकल रोल इसके पहलेथा नहीं. वो बस दयाशंकर की बीवी भर थीं. दयाशंकर की गिरफ्तारी और बसपाईयों के गिरेहुए कुछ बयानों के बाद उन्होंने दो-एक चैनल को इंटरव्यू दिए और दोनों पति-पत्नी नेUP भर में घूम-घूम कर क्षत्रिय महासभा के बैनर तले भाषण दिए. इसी का उनको इतना बड़ाइनाम मिला है. ऐसे चला तो कैडर पॉलिटिक्स जो कि BJP की सबसे बड़ी खासियत और ताकतमानी जाती है उसको बहुत निराशा होगी. इससे हो सकता है कि आने वाले चुनावों में BJPको लेने के देने पड़ जाएं. ऐसा ही एक प्रयोग BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनावों केवक्त किरण बेदी को CM कैंडिडेट बनाकर किया था. और उसकी धज्जियां उड़ गई थीं. येप्रयोग भी पूरी आशा है कि कुछ ऐसा ही रिजल्ट अपने साथ लेकर आएगा. ऐसा ही कुछ काम2014 से राहुल गांधी को कांग्रेस का लीड फेस बनाकर कांग्रेस करती आ रही है. नतीजाबताने की जरूरत नहींं है. आपसे कुछ छिपा थोडे़ ही है. पॉलिटिक्स की हल्की-फुल्कीसमझ रखने वाले भी BJP की इस बात के लिए तारीफ करते हैं कि यहां पर पार्टी कैडर कीबड़ी इज्जत होती है. आदमी जिंदगी दे देता है BJP और संघ को तब जाकर कहीं वो PM बनपाता है या उसको कोई बड़ा पद पार्टी और BJP सरकार में मिलता है. BJP में पॉलिटिक्सकरना कोई घलुआ नहीं है. यहां पॉलिटिक्स करनी है तो खून-पसीना लगता है. बाकीपार्टियों में लोग एक भाषण देकर चमक जाते हैं. यहां पुट्ठे घिस जाते हैं.कार्यकर्ता बनकर पॉलिटिक्स करते हैं तब जाकर जिम्मेदारी वाला पद मिलता है. ऐसे मेंभाजपा का ये कदम बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है. इससे पार्टी के कैडर के बीच तो गलतसंदेश जाएगा ही. जनता पर भी कोई ठीक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. ये देख लो वीडियो:https://www.youtube.com/watch?v=twhpUxEZFU0--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -दयाशंकर सिंह ने मायावती के बारे में फिर कही ये घटिया बातदयाशंकर की 12 साल की बेटी बोली, 'नसीम अंकल, बताइए मुझे कहां आना है'बसपा कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, 'दयाशंकर की बहन को पेश करो'BJP के बैड बॉय दयाशंकर सिंह के बदनाम किस्सेडियर दयाशंकर, मायावती मर्द होतीं तब भी 'वेश्या' कहते?