गुजरात के सुरेंद्र नगर में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल जन आक्रोश सभा को संबोधितकर रहे थे. इस बीच एक आदमी मंच पर चढ़ा और हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने लगा. होनेको मंच पर मौजूद लोगों ने उस आदमी को जल्द ही पकड़ लिया. उसकी खूब पिटाई भी हुई.हार्दिक के समर्थकों ने इतना पीटा है कि वह फिलहाल हॉस्पिटल में है. अंततः पुलिसने भीड़ से उस आदमी को बचाया है. वीडियो देखिए.#WATCH Congress leader Hardik Patel slapped during a rally inSurendranagar,Gujarat pic.twitter.com/VqhJVJ7Xc4— ANI (@ANI) April 19, 2019 हार्दिक को थप्पड़ मारने वाला ये आदमी कौन था और इसनेऐसा क्यों किया, इसको लेकर जानकारी आने का इंतजार है. लेकिन इस घटना के बाद जो चीज़सबसे पहले आई वो है हार्दिक पटेल का भी बयान. उन्होंने कहा- बीजेपी मुझ पर हमलेकरवा रही है. बीजेपी मुझे मरवाना चाहती है लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि मैं किसी सेडरने वाला नहीं हूं. हम चुप नही रहेंगे. शुरुआती रिपोर्ट्स से यह जानकारी आ रही हैकि पाटीदार आंदोलन के दौरान 14 बच्चों की मौत का आरोप लगाते हुए उस आदमी ने हार्दिकको थप्पड़ लगा दिया. इस घटना से ठीक एक दिन पहले 18 अप्रैल, 2019 को बीजेपी नेता औरराज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक शख्स ने जूता फेंका था. इस दौराननरसिम्हा दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- शिवपाल ने बताया कांग्रेस से क्यों नहीं हो पाया गठबंधन?