छत्तीसगढ़ में बीजेपी का इतना बुरा हाल होगा, खुद कांग्रेस ने भी नहीं सोचा होगा
रमन सिंह की कुर्सी 15 साल बाद गई, लेकिन बुरी तरह से.
Advertisement

सत्ता से बाहर होते ही पार्टी के भीतर रमन सिंह के विरोधी उन पर झपट पड़े हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
छत्तीसगढ़. वो राज्य जहां बीजेपी का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीएम था. रमन सिंह, जो पिछले पंद्रह सालों से जमे हुए थे. जहां राजस्थान में एंटी इंकम्बैंसी का हर टर्म में हल्ला रहता है, छत्तीसगढ़ में लगातार 15 सालों से भाजपा जीतती आ रही थी. इस बार लगातार चौथी बार सीएम बनने का इरादा लिए रमन सिंह फिर से मैदान में थे. इस बार एग्जिट पोल भी बंटे हुए थे. आधे भाजपा को जिता रहे थे, आधे कांग्रेस को.
लेकिन जब नतीजे आए तमाम आंकलन धरे के धरे रह गए. कांग्रेस न सिर्फ जीती बल्कि भयानक तरीके से जीती. बीजेपी को एक तरह से क्रश करके रख दिया. 68 सीटें जीती कांग्रेस ने. भाजपा 15 पर सिमट कर रह गई.
नतीजे ये रहे:
पिछली बार के चुनाव में प्रमुख पार्टियों का वोट प्रतिशत देखना हो तो यहां नज़र मार लीजिए:
वीडियो:
कांग्रेस - 68 भाजपा - 15 अन्य - 07बताते चलें कि राज्य में पिछले तीनों विधानसभा चुनाव भाजपा ने आसानी से जीते थे. 90 सीटों में से 2003 में 50, 2008 में 50 और 2013 में 49 सीटें हासिल की थी. नीचे पिछली बार के नतीजों का चार्ट है:
पिछली बार के चुनाव में प्रमुख पार्टियों का वोट प्रतिशत देखना हो तो यहां नज़र मार लीजिए:
वीडियो:

