बॉलीवुड ऐक्टर सनी देओल राजनीति में आ गए हैं. 23 अप्रैल को सनी ने भारतीय जनतापार्टी जॉइन किया है. रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन और रेल मंत्री पीयूष गोयल केसामने उन्होंने बीजेपी जॉइन की. बीजेपी उन्हें गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव में उतारसकती है. BJP जॉइन करने के बाद सनी देओल ने कहा- जिस तरह से आपने इंट्रोड्यूस कियाहै, उसने मुझे एक हिम्मत दी है. जिस तरह से मेरे पापा अटल जी के साथ जुड़े थे, आजमैं यहां मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं, उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है.मैं चाहता हूं 5 साल वही रहें क्योंकि मोदी जी की जरूरत है. इस परिवार से जुड़करमैं जो कर सकता हूं, वो सब दिल से करूंगा.Sunny Deol after joining BJP: The way my Papa worked with and supported Atal ji,I am here today to work with and support Modi ji. My work will do the talking.pic.twitter.com/JyAKFcG4Rn— ANI (@ANI) April 23, 2019 पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को आख़िरी चरण मेंलोकसभा चुनाव होने हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से बीजेपी के ऐक्टरविनोद खन्ना ने चुनाव जीता था. अप्रैल 2017 में विनोद के निधन के बाद बाय-इलेक्शनहुए. इसमें कांग्रेस के सुनील कुमार जाखड़ जीते. इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेसकी ओर से सुनील ही चुनाव लड़ रहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- छत पर शौच, हर साल फसल बर्बाद, फर्रुखाबाद के इन अभागे गांवों को देखिए