बीजेपी के सुनील शर्मा गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद विधानसभा से 1.50 लाख वोटों सेचुनाव जीत गए हैं. उन्होंने यहां से सिटिंग विधायक अमरपाल शर्मा को रिकॉर्ड अंतर सेहरा दिया. विधानसभा चुनाव में जीत का इतना बड़ा अंतर चौंकाने वाला है.सुनील शर्माजबकि तेजतर्रार अमरपाल शर्मा को पिछली विधानसभा में स्पीकर की तरफ से सर्वश्रेष्ठविधायक का पुरस्कार मिला था. पिछली बार वो बसपा के टिकट पर सुनील शर्मा को हराकर हीजीते थे. लेकिन इस बार चुनाव से ठीक पहले उन्होंने इधर-उधर ताक-झांक शुरू कर दी.जिसके बाद मायावती ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निकाल दिया. इसके बादवो कांग्रेस से टिकट ले आए. उन्हीं के असर से सपा-कांग्रेस गठबंधन में ये सीटकांग्रेस को मिल गई.अमरपाल शर्मालेकिन पेशे से वकील 54 साल के सुनील शर्मा ने इस बार हार का जबरदस्त बदला लिया है.वह बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. 2012 के चुनाव में भी वो इसी सीटसे लड़े थे, लेकिन अमरपाल शर्मा से 24 हजार वोटों के अंतर से हार गए थे. 2007 मेंसुनील शर्मा गाजियाबाद विधानसभा से जीतकर पहली बार विधायक बने थे.सुनील शर्मा अपनी पत्नी के साथदिलचस्प बात ये है कि इस बार एक समय सुनील शर्मा पर टिकट कटने का खतरा मंडराने लगाथा. जब बीजेपी ने टिकट फाइनल नहीं किए थे, तब चर्चा थी कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह केबेटे पंकज सिंह को साहिबाबाद से उतारा जा सकता है. लेकिन वो खुद नोएडा से लड़नाचाहते थे, जहां से सांसद महेश शर्मा विमला बाथम को टिकट दिलाने में लगे थे. लेकिनअंत में पार्टी ने पंकज सिंह को नोएडा का टिकट दिया और साहिबाबाद में सुनील शर्माका टिकट बच गया.2012 के चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड निर्दलीय बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह'राजा भैया' के नाम था. उन्होंने कुंडा से बसपा के शिवप्रकाश मिश्रा को 88255 वोटोंसे हराया था.इलेक्शन नतीजों के लाइव ब्लॉग यहां पढ़ेंःUP रिजल्ट LIVE: सपा से चार गुना सीटों पर BJP आगे, बहुमत की ओरपंजाब रिज़ल्ट LIVE: इस सूबे की राजनीति में आज भूकंप आने वाला हैUTTARAKHAND RESULTS 2017 LIVE: उस राज्य का फैसला, जहां भाजपा दो साल से कांग्रेसके धुर्रे बिखेर रही हैGOA RESULTS 2017 LIVE: बीजेपी को चुनेगा गोवा या ‘आप’ को, फैसला आजMANIPUR RESULTS 2017 LIVE: मणिपुर से सामने आया पहला रुझान, इबोबी आगेयूपी चुनाव परिणाम, यूपी चुनाव नतीजे 2017, चुनाव नतीजे ऑनलाइन, 2017 इलेक्शननतीजे, UP ELECTION RESULTS, UP ELECTION RESULTS LIVE, UP ELECTION RESULTS 2017,ELECTION RESULTS UP, ELECTION RESULTS 2017 UP, LIVE ELECTION RESULT 2017, UPASSEMBLY ELECTION RESULTS, ELECTION RESULTS LIVE, 2017 ELECTION RESULTS, UPRESULT, ELECTION LIVE RESULTS, UP ELECTION RESULTS LIVE UPDATE, LUCKNOW ELECTIONRESULT, VARANASI ELECTION RESULT, VIDHAN SABHA ELECTION RESULTS