बंगाल का अगला सीएम इनमें से कोई हो सकता है?
पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है. रुझानों में 200 से ज्यादा सीटें आ रही हैं. ऐसे में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि बंगाल में बीजेपी का पहला सीएम कौन होगा?

बीजेपी में एक परंपरा रही है कि राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले वो अक्सर बिना किसी सीएम फेस के मैदान में उतरती है. उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर इतना भरोसा है कि पूरा चुनाव उनके नाम पर ही लड़ा जाता है. चुनाव में जीत मिल जाती है तो उसके मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कयास लगने लगते हैं. राजनीतिक गलियारो में ऐसा कहा जाता है कि मीडिया में बीजेपी के जिस नेता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए उछलता है, पार्टी उसे तो मुख्यमंत्री बिल्कुल नहीं बनाती. फिर भी, चुनावी जीत के बाद लोग कयास लगाना तो बंद नहीं करते.
पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है. रुझानों में 200 से ज्यादा सीटें आ रही हैं. ऐसे में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि बंगाल में बीजेपी का पहला सीएम कौन होगा? कुछ नाम हैं जो लिए जा रहे हैं. इनमें कुछ महिला नेता भी हैं, जो महिला आरक्षण के हल्ले के बीच बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की पसंद हो सकती हैं.
हालांकि, बीजेपी के पास पहले से दिल्ली में एक महिला सीएम (रेखा गुप्ता) हैं. फिर भी एक्सपर्ट्स का मानना है कि महिला सुरक्षा के नाम पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी किसी महिला नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है.
रूपा गांगुलीइनमें जो सबसे ज्यादा चर्चित नाम है वो रूपा गांगुली का है. फिल्म निर्देशक बीआर चोपड़ा के बनाए टीवी सीरियल महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली बंगाल में पार्टी का लोकप्रिय चेहरा हैं. वह राज्यसभा सांसद रही हैं. सोनारपुर दक्षिण से विधायक रूपा गांगुली ने बंगाल बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है. इस वजह से जमीनी स्तर पर भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है.
अग्निमित्रा पॉलफैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल इस दौड़ में एक और नाम हैं, जो लगातार चर्चा में हैं. वह बंगाल में भाजपा की प्रमुख महिला नेताओं में से एक हैं. बीजेपी महिला मोर्चा की बंगाल इकाई की प्रमुख रह चुकीं पॉल ने पार्टी में काफी तेजी से तरक्की की. अभी वह बीजेपी बंगाल की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. साल 2026 के चुनावों में पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट पर फिर से जीत दर्ज की है. पॉल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से स्नातक हैं. वह अपने आक्रामक चुनाव प्रचार और ममता बनर्जी पर तीखे हमलों के लिए जानी जाती हैं.
सुवेंदु अधिकारीइन दो महिला नेताओं के अलावा टीएमसी से बीजेपी में आए ममता बनर्जी के पूर्व साथी सुवेंदु अधिकारी भी सीएम पद की दौड़ में हैं. दूसरी पार्टी से आए नेताओं को सीएम बनाने की प्रथा से बीजेपी को परहेज भी नहीं है. पड़ोसी असम में पूर्व कांग्रेसी हिमंता बिस्वा सरमा बीजेपी की सरकार चला ही रहे हैं. सुवेंदु का बंगाल में बीजेपी का जनाधार बढ़ाने में बड़ा हाथ माना जाता है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु ने नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया भी है. इस बार भी वह उन्हें भवानीपुर से कड़ी टक्कर दे रहे हैं.
हालांकि, उन्हें लेकर एक नेगेटिव पॉइंट है. वो ये कि वो पूरी तरह से बेदाग नहीं हैं. साल 2021 में सुवेंदु का नाम नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में आया था, जहां उन्हें कैमरे पर रिश्वत लेते हुए देखा गया था.
दिलीप घोषबंगाल में बीजेपी का सीएम फेस कोई हो न हो. संगठन का फेस दिलीप घोष हैं. अपनी आक्रामक राजनीतिक शैली और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ वाले घोष भी बीजेपी के राज्य में पहले सीएम हो सकते हैं. 2021 के चुनाव में बीजेपी को 3 से 77 सीट तक पहुंचाने में उनका बड़ा हाथ माना जाता है. वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं हैं लेकिन फिर भी प्रदेश में काफी असरदार हैं. आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता हैं. हालांकि, अपनी जुबान फिसलने और विवादित बयानों के लिए भी वो मशहूर हैं.
समिक भट्टाचार्यसमिक भट्टाचार्य बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वह भी आरएसएस के कार्यकर्ता हैं. पार्टी में आम सहमति बनाने वाले सम्मानित नेता के रूप में पॉप्युलर हैं. पर्दे के पीछे रहकर काम करने के लिए जाने जाते हैं. प्रदेश में बीजेपी की पहली सरकार के मुखिया बनने की दौड़ में वह किसी से भी पीछे नहीं हैं.
वीडियो: शाहरुख, सलमान और आमिर साथ? एक्शन-कॉमेडी में दिखेगी खान तिकड़ी!

