भारतीय जनता पार्टी ने 21 अप्रैल को दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों परअपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. चांदनी चौक से डॉ हर्षवर्धन, नार्थ ईस्ट दिल्लीसे मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से दिल्ली प्रवेश वर्मा और साउथ दिल्ली से रमेशबिधूड़ी को टिकट दिया गया है. ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली और नार्थ-वेस्ट दिल्ली के लिएअभी कैंडिडेट का नाम नहीं बताया गया है. बीजेपी ने दिल्ली के जिन चार लोगों को टिकटदी है वह सभी मौजूदा सांसद हैं. बीजेपी ने मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा से शंकरलालवानी को टिकट दिया है. उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से हरिनारायण राजभर और पंजाब कीसबसे हॉट सीट अमृतसर से हरदीप सिंह पूरी को टिकट दी गई है. अमृतसर से अरुण जेटली काटिकट काटकर यूपी से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरदीप पुरी को टिकट दिया गया है. घोसीसे मौजूदा सांसद हरिनारायण राजभर को फिर से टिकट दिया गया है. एएनआई का ट्वीटदेखिए.Bharatiya Janata Party releases list of candidates for Delhi, Punjab, MadhyaPradesh and UP; Dr Harsh Vardhan to contest from Delhi's Chandni Chowk, ManojTiwari- North East Delhi, Pravesh Verma- West Delhi, Ramesh Bidhuri -South Delhiand Hardeep Puri from Amritsar pic.twitter.com/VDaivg0A7n— ANI (@ANI) April 21, 2019 दिल्ली में कांग्रेस-आप के गठबंधन को लेकर अभी तकचीजें साफ नहीं है और नॉमिनेशन की आख़िरी तारीख़ 23 अप्रैल है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- इस शख्स ने इंदिरा गांधी से लेकर मोदी तक सबका दौर देखा है