बीजेपी ने अपने पंजाब और गोवा के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. विधानसभा चुनाव केसाथ अमृतसर लोकसभा का चुनाव भी होना है. धमाका ये है कि बीजेपी ने इस सीट पर उसबन्दे को उतारा है, जिससे नवजोत सिंह सिद्धू चिढ़ते थे. नाम है राजेन्द्र मोहन चीना.36 का आंकड़ा है सिद्धू का. कितना चिढ़ते थे, इस बात का अंदाज़ा इस बात से लगाया जासकता है कि साल 2009 में इस बन्दे की वजह से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी.अमृतसर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने केबाद यह सीट खाली हो गई थी. कैप्टन ने यहां बीजेपी के अरुण जेटली को शिकस्त दी थी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत शीर्ष पार्टी नेताओं नेविधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल करने के लिए बुधवार को मीटिंगकी थी. बीजेपी ने राजेंद्र मोहन चीना को अमृतसर से टिकट देने का फैसला किया है.नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी की वो शख्सियत थे, जब पहली बार बीजेपी पंजाब में अमृतसरसीट जीती थी. अब सिद्धू बीजेपी का दामन छोड़ चुके हैं. साल 2009 की बात है.राजेन्द्र मोहन चीना को अमृतसर में नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया था. जोसांसद सिद्धू को नागवार गुज़रा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके चेयरमैन बनाए जानेसे सिद्धू इतने खफा थे कि उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा में विपक्ष के नेतालालकृष्ण आडवाणी को सौंप दिया था. ख़बरें थीं कि चीना ने लोकसभा चुनावों के दौरानउनके खिलाफ काम किया था. वो उन्हें हराना चाहते थे. सिद्धू ने कहा था, 'चीना को जिसतरह अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया बनाया गया है, उसके बाद उनके लिएअपने संसदीय क्षेत्र में काम करना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए वह सांसद नही बने रहनाचाहते.' बाद में ये ख़बरें भी आईं कि उनका इस्तीफ़ा आगे नहीं भेजा गया था. बीजेपी नेपंजाब के लिए 17 और गोवा के लिए 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. ये लिस्ट बीजेपीलीडर जेपी नड्डा ने जारी की. पंजाब में पार्टी शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यहां कुल 117 विधानसभा सीटें हैं. मीडिया रिपोर्ट्सके मुताबिक, पंजाब के लिए जिन 17 लोगों की सूची जारी की गई है, उनमें वर्तमानमंत्रियों के नाम नहीं हैं. पंजाब में सिर्फ 5, तो गोवा में 18 सिटिंग विधायकों कोमौका दिया गया है. पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. 11 मार्चको सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.जेपी नड्डा.विधानसभा में किसके पास कितनी सीटेंपंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन की सरकार है. ऐसे में 117 विधानसभासीटों में शिरोमणि अकाली दल के पास 56, बीजेपी के पास 12, कांग्रेस के पास 46 औरनिर्दलीय विधायकों के पास 3 सीटें हैं.पंजाब में उम्मीदवार बीजेपी के गोवा उम्मीदवारों की लिस्ट-------------------------------------------------------------------------------- पंजाब में रहना था तो राज्यसभा गए ही क्यों थे सिद्धू जी?सिद्धू के AAP में जाने से पंजाब में क्या बम फूटेगा? खटैक!कल तक भगोड़ा सिद्धू बोलते थे अब स्वागत कर रहे कुमार विश्वासजब एक बुजुर्ग के मर्डर केस में फंस गए थे सिद्धू!छक्का सिद्धू की पॉलिटिक्स का: 6 किस्से जो सब समझा देंगेसिद्धू के मशहूर जुमले