लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. 11 अप्रैल कोपहले चरण के चुनाव से ठीक 3 दिन पहले बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है. बीजेपी नेअपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है. बीजेपी के संकल्प पत्र को जारी करनेके लिए मंच पर पीएम मोदी के साथ पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और तमाम बड़े नेताबीजेपी मुख्यालय पर मौजूद थे. घोषणापत्र जारी करने से पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाहने सरकार के 5 साल की उपलब्धियों को भी गिनाया. अमित शाह ने कहा 2014 से 2019 केबीच का भारत का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने कहा- बीजेपी कीसरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया. अमित शाह ने कहा किमोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे. उनकी सरकार ने 50 से ज़्यादाबड़े फैसले लिए. अमित शाह ने अपनी बात खत्म करते हुए लोगो से फिर से बीजेपी कीसरकार बनाने की अपील की. राजनाथ सिंह ने बीजेपी के संकल्प पत्र को जारी करते हुएकहा- इसमें देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर फोकस करते हुए 75 संकल्पों को रखागया है. संकल्प पत्र की मुख्य बातें पढिए: #1 सबसे पहले राष्ट्र राजनाथ सिंह ने कहाघोषणापत्र में उन्होंने आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति बरकार रखी है. उनकीपार्टी के लिए देश की सुरक्षा सबसे पहले आता है. जिसमें सैनिकों के वेलफेयर का भीज़िक्र किया गया है. राजनाथ सिंह ने 370 हटाने की भी बात की है. #2 किसानों की बातराजनाथ सिंह ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है.साथ ही कहा- किसान क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख रुपये लेने पर 5 साल तक कोई ब्याज़ नहींलगेगा. #3 नए भारत की बात बीजेपी के घोषणापत्र में भारत की इकॉनमी को 5 ट्रिलियनडॉलर तक पहुंचाने का रोडमैप तैयार किया गया है. जिसमें 100 लाख करोड़ केइनवेस्टमेंट का भी ज़िक्र है. मेक इन इंडिया, छोटे व्यापारियों को बड़े लेवल तकपहुंचाने को लेकर सहायता देने का भी ज़िक्र है. मेनिफेस्टो में स्टार्टअप औरइंटरनेशनल ट्रेड की भी बातें हैं. #4 इंफ्रस्ट्रक्चर पर ज़ोर शहरी विकास पर ज़ोरदेते हुए बीजेपी ने इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा देने की बात की है. घोषणापत्र मेंस्वच्छ भारत मिशन, जल शक्ति, रोड कनेक्ट्विटी, रेलवे, नए एयरपोर्ट, डिजिटलकनेक्टिविटी जैसे तमाम पहलुओं की बात बीजेपी के घोषणापत्र में जोड़ी गईहै. हर परिवार के लिए पक्के मकान, एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराने की बात है. सभी घरोंमें बिजली पहुंचाने की बात जोड़ी गई है. #5 स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने पर ज़ोरदेश के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. आयुष्मानभारत के तहत 1.25 लाख हेल्थ केयर सेंटर बनाए जाएंगे. गरीबों को दरवाजे पर हीचिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की कोशिश करने की बात की है. देश का कोई बच्चाकुपोषण का शिकार न हो इस बात पर भी काम करने की बात बीजेपी ने की है. #6 शिक्षा कीबात मैनेजमेंट स्कूलों की सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करने की बात है.इंजीनियरिंग में एक्सिलेंट संस्थाओं में सीटें बढ़ाने से लेकर लॉ कॉलेजों की भीसीटें बढ़ाने की बात की गई है. #7 राम मंदिर का भी ज़िक्र राजनाथ सिंह ने राम मंदिरपर 2014 की ही बात दोहराई, कहा- राम मंदिर के लिए सभी संभावनाएं तलाशने की कोशिशजारी है. जल्द से जल्द इस मसले पर रास्ता निकालने की कोशिश जारी है. संकल्प पत्रजारी करने के मौके पर बीजेपी के मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाहके अलावा घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज,थावरचंद गहलोत और रामलाल मौजूद थे. लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी मंच परनहीं थे.--------------------------------------------------------------------------------