2019 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियां अपने घोषणापत्र जारी कर रही हैं. जब कांग्रेसने अपना मेनिफेस्टो जारी किया तो बीजेपी ने उसमें कमियां निकालीं. अब बीजेपी नेअपना मेनिफेस्टो जारी किया है तो विपक्षी उसमें कमियां निकाल रहे हैं. ऐसी ही एककमी ढूंढी है दिल्ली में आम आदमी पार्टी से जुड़े रणनीतिकार अंकित लाल ने.बीजेपी ने घोषणापत्र की कुछ अहम बातों का एक पोस्टर बनाकर फेसबुक पर शेयर किया था.इसमें बताया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था कैसे बढ़ी है. और इसे गति देने के लिएक्या किया जाएगा. लेकिन जिस फोटो पर ये बातें लिखी गई हैं उसमें एक झोल पकड़ लियागया. अंकित लाल का कहना है कि वादे लिखने के लिए जो फोटो यूज़ की गई हैं वो दरअसलभारत की है ही नहीं. इमारतों और एयरलाइन्स की फोटो कोरिया की हैं. उन्होंने ट्वीटकर लिखा-बीजेपी के जुमला घोषणापत्र में सीओल की इमारतों और कोरिया की एयरलाइन्स की तस्वीरेंयूज़ की गई हैं. क्या किसी भारतीय इमारत या फ्लाइट की तस्वीरें नहीं मिलीं? इनके कामकी गुणवत्ता इतनी बेकार क्यों है?So, #BJPJumlaManifesto uses buildings from Seoul and flight images from KoreanAirlines.Couldn't find any Indian building images or flights? Why are they so shoddy intheir work? pic.twitter.com/WFu4AfnJNG — Deshbhakt Ankit Lal (@AnkitLal) April8, 2019Dude grow up that is just an illustration.— Nishant (@angryindiannn) April 8, 2019So is #AccheDin, right? 😉— Prasanta Dutta (@Prasant62568477) April 8, 2019 ट्विटर पर कुछ लोगों ने कहा किये प्रोपेगेंडा हैं. जबकि कुछ का कहना है कि ये सिर्फ प्रतीकात्मक तस्वीरें हैं.इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता. वहीं इसके मजेदार उत्तर भी दिए गए. अंकित लाल ने जो फोटोट्वीट की है उसे ज़ूम करके देखेंगे तो www.amscy.com नाम की एक वेबसाइट दिखती है. जबइस वेबसाइट को खोला तो इमारतों की फोटो वहां मौजूद थी. मतलब कॉपी तो हुई है. वैसेएक गलती अंकित लाल भी कर गए. जिसे वो कोरियन बता रहे हैं वो एक चाईनीज कंपनी है. तोक्या चीन वालों ने भी कोरिया से चुराई हैं या ये फोटो चीन की हैं. इसका जवाब अंकितही दे सकते हैं. क्योंकि वेबसाइट पर लिखी भाषा भी मंदारिन ही है. वेबसाइट पर लिखीजानकारी के मुताबिक ये एक रेस्तरां चेन इंडस्ट्री है. और करीब 10 साल से काम कर रहीहै. और इस इंडस्ट्री में आने के इच्छुक लोगों की मदद भी करती है.--------------------------------------------------------------------------------Video: पड़ताल: क्या राहुल गांधी के रोड शो में लहराए गए पाकिस्तानी झंडे?