यूपी की सियासत में 16 जनवरी का दिन बीजेपी के लिए घटनाओं से भरा रहा. अखिलेश यादवको साइकिल मिलने की खबर और बीजेपी के कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट एक साथ आई. एक खबरने बीजेपी को उम्मीद से कर दिया, लेकिन दूसरी खबर की वजह से पार्टी में कुकुरझांककी नौबत आ गई है. 149 कैंडिडेट्स की बीजेपी की पहली लिस्ट में बाहरी नेताओं,दागियों और बीजेपी नेताओं के भाई-भतीजों का बोलबाला है, जिसने बुनियादीकार्यकर्ताओं के उत्साह पर बम गिरा दिया है.'डिफरेंस' का वादा करने वाली पार्टी ने महज 24 घंटे पहले पार्टी में शामिल होनेवाले नेताओं को बड़ी मोहब्बत से टिकट दिए. वादा ये भी था कि दागियों को चुनाव सेबाहर रखा जाएगा, लेकिन संगीत सोम और सुरेश राणा जैसे नेताओं के हाथ में टिकट है.पूर्व सीएम कल्याण सिंह अपने पोते को टिकट दिलाने में कामयाब रहे. वंशवाद के सवालपर यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य जवाब देते हैं, 'अगर कोई 10 साल सेबीजेपी के लिए काम कर रहा है, तो उसे इस बात की सजा नहीं मिलनी चाहिए कि वो किसपिता का पुत्र है.'ये सब भले राजनीति का एक हिस्सा हो, लेकिन इससे बीजेपी भितरघात की शिकार हो रही है.इस चुनाव को लेकर पार्टी काडर से दिग्गज नेता तक जितने उत्साहित थे, अब उतने हीनाराज भी हैं. कोई मीटिंग छोड़ रहा है, कोई पद छोड़ रहा है, तो कोई पार्टी छोड़नेकी चेतावनी दे रहा है. आइए, आपको बताते हैं बीजेपी में भितरघात की वो पांच खबरें,जो मोदी-शाह के माथे पर पसीना ले आएंगी.1. राजनाथ सिंहसूबे के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थकों की डिमांड है कि वो गृहमंत्रालय छोड़कर यूपी के मुखिया बन जाएं, पर राजनाथ को अभी सिर्फ अपने बेटे के टिकटकी चिंता है. उनके बेटे पंकज सिंह गाजियाबाद की साहिबाबाद या नोएडा सीट से चुनावलड़ना चाहते हैं. बीजेपी के लिहाज से ये दोनों सेफ सीट हैं. लेकिन पहली लिस्ट मेंपंकज को टिकट नहीं मिला. राजनाथ इससे नाराज हैं. पंकज के टिकट पर बीजेपी में लंबेसमय से भसड़ चल रही है. इससे नाराज राजनाथ पिछले दिनों कथित तौर पर पार्टी की एकमीटिंग भी छोड़कर चले गए थे.बीजेपी में पंकज कभी निश्चिंत नहीं रह पाए. दो साल पहले एक पुलिस ऑफिसर का ट्रांसफरकराने के लिए घूस लेने के मामले में उनके नाम पर कानाफूसी हो रही थी, तब राजनाथ कोआगे आकर कहना पड़ा, 'न तो मेरे बेटे ने कोई रिश्वत ली है और न ही प्रधानमंत्री नेउन्हें डांटा है. अगर मेरा बेटा दोषी साबित होता है, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.'तब HT ने दावा किया था कि खराब आचरण की वजह से मोदी उन्हें मैदान में नहीं उतारनाचाहते हैं. 2012 में जब पंकज को पार्टी की यूपी इकाई का महामंत्री बनाया गया था, तबयूपी के तीन सचिवों ने बगावत करते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी थी.2. कल्याण सिंह85 साल के हो चुके कल्याण सिंह न तो राजनीति का मोह छोड़ पा रहे हैं और न अगलीपीढ़ियों को सेट करने का. उनके बेटे राजवीर दो बार और बहू प्रेमलता एक बार विधायकीका चुनाव हार चुकी हैं, लेकिन इस बार कल्याण पोते संदीप को टिकट दिलवाकर ही माने.संदीप को अलीगढ़ की अतरौली से टिकट मिला है. कल्याण की नाराजगी की वजह हैं दलबीरसिंह. 8 जनवरी को RLD से बीजेपी में शामिल होने वाले चार बार के विधायक दलबीर सिंहको भी अलीगढ़ से ही बरौली सीट पर उतारा गया है. कल्याण और दलबीर का हमेशा से छत्तीसका आंकड़ा रहा है.अलीगढ़, एटा, बदायूं और हमीरपुर में अपने चहेतों को टिकट दिलाने के अलावा कल्याण कीजिद है कि बुलंदशहर से उनके किसी विरोधी या अप्रिय को टिकट न मिले. पिछले साल विधानपरिषद की क्रॉस वोटिंग में सपा में रहते हुए बीजेपी के हक में वोटिंग करने वालेगुड्डू पंडित कल्याण की चिंता का सबब हैं. गुड्डू बुलंदशहर के डिबाई से विधायक हैंऔर इसी सीट से टिकट मिलने के आश्वासन पर उन्होंने सपा छोड़ी थी. अब कल्याण की वजहसे उन्हें बीजेपी से टिकट मिलता नहीं दिख रहा है और चिरौरी के बावजूद अखिलेश भीशायद ही टिकट दें. कल्याण अब भी जिद पर कायम हैं और पार्टी अपने मंदिर एजेंडे केकर्ता-धर्ता रहे इस पुराने योद्धा को नाराज नहीं करना चाहती है.3. महेश शर्माकेंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा की यूपी चुनाव में दिलचस्पी उनकी नाराजगी मेंबदलती जा रही है. वजह हैं नोएडा की सीटें. राजनाथ सिंह के बेटे पंकज नोएडा से टिकटचाहते हैं, लेकिन महेश शर्मा ये सेफ सीट किसी को भी देने के मूड में नहीं हैं. वोयहां से विमला बाथम की पैरवी कर रहे हैं. महेश और राजनाथ की तकरार की वजह से ही अभीतक गाजियाबाद और नोएडा की सीट पर टिकट फाइनल नहीं किए गए हैं. अब दोनों में से कोईमाने, तो बात बने, लेकिन अगर दोनों ही नहीं मानते हैं, तो बीजेपी को तगड़ा नुकसानझेलना पड़ सकता है.4. कलराज मिश्रलखनऊ में लंबे समय तक बीजेपी का झंडा ऊंचा रखने वाले पार्टी के पुराने नेता कलराजमिश्र वंशवाद की राजनीति करके अपना ब्लड प्रेशर और पार्टी की मुसीबत, दोनों बढ़ारहे हैं. कलराज को अपने बेटे अमित के लिए विधायकी का टिकट चाहिए और वो भी लखनऊ ईस्टसीट से. बाप-बेटे, दोनों को इसके अलावा कोई और सीट मंजूर नहीं. इसके अलावा कलराज नेकरीब दर्जनभर नाम पार्टी हाईकमान को भेजे थे, जिन्हें वो टिकट दिलाना चाहते हैं,लेकिन पहली लिस्ट में उनकी नहीं चली. राजनाथ के अलावा कलराज भी उन नेताओं में शामिलहैं, जो पिछले दिनों नाराजगी की वजह से कथित तौर पर पार्टी मीटिंग छोड़कर चले गएथे.5. विजय सांपलापंजाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला वहां हुए टिकट बंटवारे से नाराजहैं. वहां 63 सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन टिकट बंटवारे मेंसांपला की एक न चली. इससे नाराज सांपला ने प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री,दोनों ही पदों से इस्तीफे की पेशकश कर दी है. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उन्हेंसमझाने में जुटा हुआ है, लेकिन उनकी एक ही रट है कि जब टिकट बंटवारे में उनकी बातनहीं मानी जा रही, तो उनके पद पर रहने का क्या मतलब है. इस विवाद में बीजेपीअध्यक्ष अमित शाह ने विजय सांपला को मिलने बुलाया है. पंजाब में बीजेपी पहले सेएंटी-इन्कमबेंसी का सामना कर रही है. ऐसे में बगावत झेलना उसके लिए मुश्किल होगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:दल-बदल में बुरे फंसे: सपा विधायक गुड्डू पंडित न घर के रहे, न घाट केसाइकिल तो जीत लाए, पर अब ये 7 नुकसान झेलेंगे अखिलेश यादव!मुलायम अपने लड़के से हार गए, मैं इन 4 वजहों से खुश हूं