The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • BJP announce first list of candidates for west bengal election suvendu all set to face mamata banerjee again

बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु को भवानीपुर से भी मिला टिकट

बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो फेज में चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने इसके लिए 23 और 29 अप्रैल की तारीख तय की है. वहीं चुनाव नतीजों के लिए 4 मई की तारीख तय की गई है.

Advertisement
pic
16 मार्च 2026 (अपडेटेड: 24 मार्च 2026, 04:18 PM IST)
BJP West Bengal suvendu dileep ghosh ashok dinda
ममता बनर्जी की मौजूदा विधानसभा सीट से बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दो सीटों से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है. सुवेंदु ने साल 2010 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हरा दिया था. जिसके बाद भवानीपुर में हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी ने जीत हासिल की थी.

अब बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से सुवेंदु को उतार दिया है. हालांकि TMC ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. लेकिन एक बार फिर से ममता और सुवेंदु के बीच राजनीतिक टकराव की संभावना प्रबल हो गई है.

बीजेपी ने पहली लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से मैदान में उतारा है. जबकि पूर्व पत्रकार और राज्यसभा सांसद स्वप्नदास गुप्ता को राशबेहारी विधानसभा सीट से टिकट मिला है. बीजेपी की फायरब्रांड महिला नेता अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है. वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा को मोयना विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है.

भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता और महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार से संबंध रखने वाले सौमित्र चट्टोपाध्याय को नैहाटी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा पार्टी ने कालीगंज से बापन घोष, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुखर्जी, हासन से निखिल बनर्जी, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय और सिलीगुड़ी से शंकर घोष को टिकट दिया है.

बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो फेज में चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने इसके लिए 23 और 29 अप्रैल की तारीख तय की है. वहीं चुनाव नतीजों के लिए 4 मई की तारीख तय की गई है. 

पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी 77 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में पहली बार मुख्य विपक्षी दल बनी थी. 

वीडियो: राजधानी: पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले दौड़ी 'ममता फॉर PM' की लहर, क्या है मतलब?

Advertisement

Advertisement

()