The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Assam Assembly Elections 2026 Himanta Biswa Sarma Files Affidavit BJP

हिमंता की 5 साल में प्रॉपर्टी हुई दोगुनी, खेती की कोई जमीन नहीं, हलफनामे में और क्या बताया?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया है. दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, सरमा और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति पांच सालों में दोगुनी हो गई है.

Advertisement
pic
21 मार्च 2026 (अपडेटेड: 21 मार्च 2026, 09:05 PM IST)
Himanta Biswa Sarma, Assam Assembly Elections 2026
हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनावी हलफनामा दायर किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

असम में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार, 20 मार्च को जालुकबारी विधानसीट से पर्चा भर दिया. उन्होंने अपना जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया है, उसके मुताबिक पिछले पांच साल में पत्नी समेत उनकी संपत्ति दोगुना बढ़ी है. फिलहाल दंपती के पास कुल संपत्ति 35.15 करोड़ की संपत्ति है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमंताा बिस्व सरमा के परिवार की कुल संपत्ति 35.15 करोड़ है, जो 2021 में 17.27 करोड़ और 2016 में 6.38 करोड़ थी. 

यानी बीते पांच सालों में सरमा परिवार की कुल संपत्ति दोगुना बढ़ी है. उनका एफिडेविट कहता है कि मुख्यमंत्री सरमा के पास कुल 2.36 करोड़ की चल संपत्ति है, जिसमें चार बैंक अकाउंट्स के 68 लाख और 2.28 लाख कैश शामिल हैं. वहीं, 1.41 करोड़ का कुल अग्रिम उधार भी है. हलफनामे के मुताबिक, सरमा ने 78.24 लाख रुपया अपनी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा को लोन दिया है. हिमंताा के पास 180 ग्राम सोना भी है, जिसकी आज के समय में कुल कीमत 25.10 लाख रुपये है.

CM Assam
हिमंता बिस्व सरमा. (फोटो-इंडिया टुडे)

हिमंता की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा की संपत्ति की बात करें तो मौजूदा समय में उनके पास 13.54 करोड़ की चल संपत्ति है. इसमें 3.16 लाख कैश में है. इसके अलावा बैंक अकाउंट में कुल 74.85 लाख रुपये जमा हैं. एक अनलिस्टेड कंपनी में उनके 2.74 करोड़ के शेयर भी हैं.

यह भी पढ़ें: जू में टेंपरेचर मापने के दौरान प्रेग्नेंट हिप्पो ने किया हमला, 27 साल की डॉक्टर की मौत

रिंकी ने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया है. उनके म्यूचुअल फंड में 2.32 करोड़ रुपये हैं. साथ ही 1.77 करोड़ की एक बीमा पॉलिसी भी शामिल है. उन्होंने भी 3.69 करोड़ से ज्यादा रुपये लोन के रूप में दिए हैं. हिमंता की पत्नी रिंकी के पास एक 21.60 लाख की SUV कार है. उनके पास कुल 1.45 किलो सोने के जेवर भी हैं, जिसकी बाजार में कीमत 2.03 करोड़ रुपये हो सकती है. हलफनामे के मुताबिक, सरमा दंपति के पास अचल संपत्ति में कोई भी खेत नहीं है. साथ ही मुख्यमंत्री के पास गैर-कृषि जमीन भी नहीं है.

वीडियो: ईरान जंग में अमेरिका ने 'Boxer' उतार दिया, साथ में जाएंगे 2500 'Marines'

Advertisement

Advertisement

()