The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Arvind Kejriwal Attacks on CEC Rajiv Kumar Wants Post Retirement Job Delhi Election Yamuna

राजनीति करनी है तो चुनाव लड़ लीजिए... मुख्य चुनाव आयुक्त पर केजरीवाल का तीखा हमला

Arvind Kejriwal ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड ने जहरीले पानी को दिल्ली आने से रोका, नहीं तो बड़े स्तर पर लोगों की जान चली जाती.

Advertisement
Arvind Kejriwal Attacks on CEC Rajiv Kumar Wants Post Retirement Job Delhi Election Yamuna
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि CEC ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है. (फाइल फोटो: PTI)
pic
रवि सुमन
30 जनवरी 2025 (Published: 02:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार पर निशाना साधा है. इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा सरकार यमुना नदी में 'जहर' घोल रही है. उनके इस बयान पर चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा था. इसके बाद उन्होंने कहा है कि CEC अपने रिटायरमेंट के बाद की प्लानिंग कर रहे हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख केजरीवाल ने कहा,

उन्होंने (CEC राजीव कुमार) लोकतंत्र को जितना नुकसान पहुंचाया है, उतना किसी ने नहीं पहुंचाया. उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वो चुनाव आयोग का काम नहीं है. उनको दिल्ली में किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहिए. मुझे पता है कि वो अगले दो दिनों में मुझे गिरफ्तार करने वाले हैं. लेकिन मैं डरता नहीं हूं.

CEC राजीव कुमार अगले महीने रिटायर होने वाले हैं. इस महीने की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि वो रिटायरमेंट के बाद कुछ महीनों के लिए हिमालय पर चले जाएंगे.

यमुना में जहर वाले बयान पर केजरीवाल ने ECI को जवाब दिया था, ECI ने उस पर असंतुष्टि जाहिर की थी.

ये भी पढ़ें: 'प्याज की सजा' को तीन दशक हो गए, आखिर क्या वजह है BJP दिल्ली की सत्ता में नहीं लौटी?

Arvind Kejriwal ने कहा क्या था?

27 जनवरी को केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा से यमुना के जरिए दिल्ली में पानी आता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड ने जहरीले पानी को दिल्ली आने से रोका, नहीं तो बड़े स्तर पर लोगों की जान चली जाती.

भाजपा ने इन आरोपों को खारिज तो किया ही, साथ ही चुनाव आयोग में शिकायत भी कर दी. चुनाव आयोग ने केजरीवाल से जवाब मांगने के लिए जो पत्र लिखा उसमें दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट का भी हवाला दिया. आयोग ने लिखा कि रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं लिखा है.

इस मामले में हरियाणा की एक अदालत ने भी केजरीवाल को समन जारी किया है. उन्हें 17 फरवरी को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सोनीपत की कोर्ट में पेश होने को कहा गया है.

Yamuna की राजनीति

केजरीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यमुना का पानी पीने की चुनौती दे दी थी. एक वीडियो भी आया जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि उन्होंने यमुना का पानी पिया है. हालांकि, AAP ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने बस पानी पीने की एक्टिंग की.

इसके बाद राहुल गांधी ने भी केजरीवाल को यमुना का पानी पीने की चुनौती दे दी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल अगर ऐसा करेंगे तो वो अगले दिन अस्पताल में मिलेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पिलाते हैं.

वीडियो: दिल्ली चुनाव: राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को पुराने दिनों की याद दिला दी!

Advertisement

Advertisement

()