रविवार को शिवपाल यादव के मंत्री पद से बर्खास्त होने और राम गोपाल यादव के पार्टीसे बाहर होने के बाद मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी कीमीटिंग बुलाई, जिसमें बोलते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रो पड़े. उन्होंने इशाराकिया कि उनकी नई पार्टी बनाने की इच्छा नहीं है. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे किअखिलेश को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा, जिसके बाद वो नई पार्टी का ऐलान कर सकतेहैं, लेकिन मीटिंग में मुलायम और पार्टी के हक में बोलते-बोलते अखिलेश इतना भावुकहो गए कि उनका रवैया यूपी चुनाव को नई शक्ल दे सकता है.इस बैठक में अखिलेश ने कहा, 'मेरे पिता मेरे लिए गुरु रहे हैं और उनके आशीर्वाद कीवजह से मैं मुख्यमंत्री बना. आज कुछ लोग पार्टी में गलतफहमी पैदा कर रहे हैं, इसलिएमुझे नेताजी और शिवपाल दोनों से बात करनी थी. मैंने हमेशा जनता के लिए काम किया है.55 लाख महिलाओं को पेंशन दी है. यूपी की सबसे बड़ी मेट्रो बना रहा हूं, जो शुरूहोने वाली है. मैंने हमेशा जनता के लिए काम किया है, इसलिए चुनाव में टिकट मैं हीबाटूंगा.'ये बातें कहते-कहते पहले अखिलेश भावुक हुए और बाद में रो पड़े. उन्होंने मुलायम सेकहा, 'मैंने पूरी कैबिनेट के सामने कहा कि ये आपकी पार्टी है. मैंने कहा कि येनेताजी की पार्टी है. कोई मंत्री इससे इनकार नहीं कर सकता. मैं आपके आशीर्वाद सेमुख्यमंत्री बना हूूं. ये सब कुछ आपका है नेताजी, लेकिन मेरा भी करियर है. मैंने येछोड़ दिया तो इसके अलावा मैं क्या करूंगा. नेताजी ने मुझे अन्याय के खिलाफ लड़नासिखाया है और मैं लड़ता रहूंगा.'बीते दिनों सपा जिन विवादों से जूझ रही थी, अखिलेश उस पर भी बोले. उन्होंने कहा,'नेताजी के कहने पर मैंने गायत्री प्रजापति को वापस ले लिया. दीपक सिंघल को हटानेके लिए कहा तो मैंने वो भी किया. मैं इसके हक में नहीं था, लेकिन आपके कहने परमैंने सिंघल को फोन करके कहा कि तुम हट जाओ. अगर आप मुझसे कहते तो मैं खुद हीइस्तीफा दे देता. मेरा इस पार्टी में कुछ भी नहीं है. आपके दिल में जो भी है, वोमुझे बता दीजिए.'लंबे समय से पार्टी के लिए फांस बने रहे अमर सिंह पर भी अखिलेश ने सीधा निशाना साधाऔर कहा, 'ये अमर सिंह दिल्ली में सबसे कह रहा है कि नवंबर में अखिलेश यादवमुख्यमंत्री नहीं रहेगा. आपके बहुत सारे संपर्क हैं, आपको जिससे पूछना हो, आप पूछलीजिए. मैं हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं. एक वक्त था जब समाजवादियों कोतालिबानी तक कह दिया था, लेकिन मैंने पार्टी की छवि बदलने का काम किया. एक बार फिरपार्टी की छवि खराब हो रही है.'--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: सपा का नया ड्रामा रिलीज़, चाचा शिवपाल समेत तीन मंत्री कैबिनेट सेबाहर आज मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी बुआ कहने से मनाकिया तो अखिलेश ने रखा मायावती का ये नाम अखिलेश यादव को देख शायरी भी कहती है, मैंबाहर आऊं?