इस साल नीट यूजी में 9 लाख 93 हजार 069 स्टूडेंट्स पास हुए हैं और राजस्थान कीतनिष्का ने टॉप किया है - जिन्हें अभी आप देख रहे थे - दिल्ली के वत्स आशीष बत्राको दूसरी रैंक मिली है, कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले को तीसरी, कर्नाटक कीरुचा पावाशे को चौथी और तेलंगाना की एराबेली सिद्धार्थ राव ने पांचवीं रैंक हासिलकी है. तनिष्का सहित पहले चार टॉपर्स ने एग्जाम में 720 में से 715 अंक हासिल किए.पर NTA के टाई ब्रेकर रूल्स के चलते पहला स्थान तनिष्का के नाम रहा. और टॉपरों कीकहानी के साथ ही हम इस एग्जाम और तमाम बातों पर बात करेंगे आज के एपिसोड में. देखिएवीडियो.