आज 14 सितंबर हिंदी का दिन है…साल 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी कोदेश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था और तबसे 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनायाजाने लगा. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343(1) में कहा गया है कि भारत की राजभाषा'हिन्दी' और लिपि देवनागरी है. 'हिंदी' शब्द से जुड़ी एक दिलचप्स बात ये है कि येशब्द फारसी भाषा का है. फारसी में हिंदी का अर्थ होता है- 'सिंधु नदी की भूमि'.हिंदी भाषा मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जानेवाली चौथी भाषा है. वहीं भारत की 77 फीसदी आबादी हिंदी बोलती और समझती है. देश मेंहिंदी भाषा के अस्तित्व को गढ़ने और मजबूत बनाने के लिए लंबे समय से साहित्यकारों,कवियों, ऑफिसर्स, सिनेमा सबने अहम रोल अदा किया है. देखिए वीडियो. Editor's Note: प्रिय दर्शकों, 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर रंगरूट शो में हमसे एक भूल हुई. हिंदीमें योगदान की बात करते हुए. हमने भारतेन्दु हरिश्चंद्र का नाम मुंशी प्रेमचंद केबाद लिया, जिससे ऐसा संदेश गया, मानो भारतेन्दु हरिश्चंद्र, प्रेमचंद के बाद के समयके हों. ये एक मानवीय भूल थी, हमने वीडियो में इस भूल को सुधारते हुए, उस हिस्से कोहटा दिया है. एक बार फिर हम इस चूक के लिए आपसे क्षमाप्रार्थी हैं.