20 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुये युद्ध ने यूक्रेन को तबाह करनाशुरू किया. मॉल, इंडस्ट्री से लेकर कॉलेज की बिल्डिंगों तक सब पर हमले हुए और इसदौरान यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लगभग 20 हजार भारतीय स्टूडेंट्स को सबकुछ छोड़ वापस लौटना पड़ा. इन छात्रों ने वॉर जोन का भयावह नजारा देखा, कोई मीलोंपैदल चलकर पोलैंड बॉर्डर पहुंचा तो किसी ने कई-कई दिन बिस्किट और चिप्स खा करशेल्टर में गुजारे. आखिरकार टिकिट के हजारों रुपए देकर ये छात्र भारत पहुंचे. परयहां इनकी परेशानियां खत्म नहीं हुई. अब इन छात्रों को एक बार फिर उसी जमीन पर जानेका डर सता रहा है जहां से वो जान बचाकर भागे थे. यूक्रेन से लौटे छात्र अपना भविष्यबचाने के लिए हर दरवाजा खटखटाकर गुहार लगा रहे हैं. देखिए वीडियो.