इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ गई है. कई कोर्सेज में ये बढ़ोतरी करीब 400% तकहै. बढ़ी फीस नए सेशन से एडमिशन लेने वाले छात्रों पर लागू होगी. यानी पहले सेएनरोल्ड स्टूडेंट्स को बढ़ी फीस नहीं देनी होगी. यूनिवर्सिटी प्रशासन के इस फैसलेका छात्र विरोध कर रहे हैं. पिछले 9 दिनों से 6 छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं. अनशनपर बैठे इन छात्रों में से दो की तबीयत भी खराब हो गई. इन दोनों छात्रों को अस्पतालमें भर्ती कराया गया है.