संघ लेक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2022 के नतीजेघोषित कर दिए हैं. सिविल सेवा प्री परीक्षा का रिजल्ट (UPSC CSE Prelims Result2022) ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी हुआ है. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपनारिजल्ट चेक कर सकते हैं. 1011 खाली पदों को भरा जाएगा UPSC हर साल सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) आयोजित करती है. इसके जरिए भारतीयप्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS) जैसे अखिलभारतीय सेवाओं के अलावा रेल सेवा, राजस्व सेवा और विदेश सेवा जैसे पदों परअधिकारियों की भर्ती की जाती है. साल 2022 के नोटिफिकेशन के मुताबिक सिविल सर्विसएग्जाम के जरिए विभिन्न सेवाओं में कुल 1011 खाली पदों को भरा जाएगा. परीक्षा केपहले चरण यानी प्रीलिम्स का आयोजन 05 जून 2022 को हुआ था. सिविल सर्विस एग्जाम केलिए आवेदन 02 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक मांगे गए थे.कैसे करें रिजल्ट चेक स्टेप 1: सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: यहां, 'Result - CIVIL SERVICES (PRELIMINARY) EXAMINATION, 2022' लिंक परक्लिक करें. स्टेप 3: स्क्रीन पर, यूपीएससी सिविल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए चयनित उम्मीदवारोंकी लिस्ट खुल जाएगी. स्टेप 4: ctrl+f टाइप करें और अपना रोल नंबर दर्ज करके सर्च करें.स्टेप 5: लिस्ट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.नीचे दिए गए लिंक पर जाकर डायरेक्ट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. UPSC Result 2022 Direct Linkफिलहाल UPSC CSE प्री में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा यानी UPSCCSE Mains 2022 के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वालेउम्मीदवारों को डिटेल्ड अप्लिकेशन फॉर्म (UPSC DAF) भरना होगा. बिना DAF भरे कोईउम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा. DAF फॉर्म का लिंक जल्द ही UPSCकी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.