उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UP TET 2021 एक बार फिर से सुर्खियोंमें है. दो महीने पहले 28 नवंबर 2021 को ये परीक्षा आयोजित होनी थी. 28 नवंबर कोपरीक्षा के दौरान ही इसे स्थगित कर दिया गया था. योगी सरकार ने इसे एक महीने केभीतर दोबारा कराने की बात कही थी. हालांकि बाद में परीक्षा की तारीख 23 जनवरी 2022तय हुई थी. अब जब परीक्षा की तारीख नजदीक आ गई है तो इसे एक बार फिर से आगे बढ़ानेकी मांग हो रही है. वजह है कोरोना के बढ़ते मामले. सोशल मीडिया पर UP TET केअभ्यर्थियों की ओर से इसे लेकर कैम्पेन भी चलाया जा रहा है.सात हजार अभ्यर्थी वाला यूपीपीसीएस मेंस परीक्षा कोरोना की वजह से स्थगित हो सकता।21लाख अभ्यर्थी वाला #uptet नही हो सकता क्यों ? कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारको हमारी चिंता क्यों नहीं है?#uptet_postpone@ANI @ndtv @News18India@UPGovt— AJEET SINGH (@JOINAJEETGYB) January 21, 2022 परीक्षा टालने की मांग क्यों? देशभर में 20 जनवरी 2022 को कोरोना के 3 लाख से भी ज्यादा नए मामले सामने आए. अगले दिनयानी 21 जनवरी को ये आंकड़ा साढ़े 3 लाख के करीब पहुंच गया. उत्तर प्रदेश की बातकरें तो 20 जनवरी को यहां कोरोना के 17 हजार 662 नए मामले आए थे. वहीं 21 जनवरी कोये आंकड़ा बढ़कर 18 हजार 429 पर पहुंच गया. तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखतेहुए अभ्यर्थी परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. UP TET 2021 के लिए21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा के लिए इनके अलग-अलग शहरोंमें सेंटर बनाए गए हैं. ऐसे समय में जब इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामनेआ रहे हैं, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का एक जगह से दूसरी जगह आना-जाना अपने आपमें जोखिम भरा है.स्कूल बंद, कॉलेज और UPSSSC एवं UPPCS आयोग ने सभी परीक्षाओं को #कोरोना की बजह से#रद्द कर दिया है लेकिन यह कैसा भद्दा मजाक है कि #UPTET परीक्षा #23_jan को होगी?क्या #UPTETकोरोना_मुक्त है?#POSTPONE_UPTET @PragyaLive @Rajnish_Gupt0@barandbench #allahabadhighcourt @01vipulsir pic.twitter.com/pmFaLenUEZ— 🇮🇳विपुल मिश्र 🇮🇳 (@01vipulsir) January 21, 2022 तारीख आगे बढ़ाने की मांगकर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में बैठने वाले कई उम्मीदवार या उनके घरका कोई सदस्य कोरोना संक्रमित है. इसके चलते उनका परीक्षा में बैठना उचित नहीं है,क्योंकि ये संक्रमण की रफ्तार को और बढ़ा सकता है. परीक्षा में शामिल होने वालेगोरखपुर के एक उम्मीदवार नीरज ने दी लल्लनटॉप से बात करते हुए कहा, मेरी जानकारीमें बहुत से ऐसे अभ्यर्थी हैं जो खांसी-जुकाम से जूझ रहे हैं. कुछ कि कोरोनारिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, ऐसे में उनका परीक्षा में बैठना संक्रमण को और फैलानेवाला साबित हो सकता है. सरकार, कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों के लिए अलग से बैठाने कीव्यवस्था करने की बात तो कर रही है, लेकिन जब ऐसे लोग घर से बाहर निकलेंगे औरयात्रा करके सेंटर पर पहुंचेंगे तो उससे भी तो संक्रमण बढ़ सकता है. UP TET 2021के एक अन्य परीक्षार्थी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, 28 नवंबर को पेपर लीकहोने के बाद सरकार ने परीक्षा को एक महीने के भीतर दोबारा आयोजित कराने का फैसलाकिया था. लेकिन बाद में इसकी तारीख 23 जनवरी रखी गई और जनवरी आते-आते कोरोनासंक्रमण के मामले भी बढ़ने लगे तो सरकार अब परीक्षा कराने पर अड़ी है. वो भी ऐसेमाहौल के बीच में जो कि खतरे से खाली नही है. पेपर लीक के बाद रद्द हुई थी परीक्षाउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UP TET पास करने के बाद अभ्यर्थी उत्तरप्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक बनने के योग्य हो जाता है. येपरीक्षा हर साल आयोजित की जाती है. 2021 में ये 28 नवंबर को प्रस्तावित थी. करीब 21लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था. 28 नवंबर की सुबह परीक्षा शुरू हुई.इसी दौरान UPSTF ने प्रदेश भर में छापेमारी कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया और पेपरलीक होने का खुलासा किया. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने UP TET 2021 को रद्द करनेका फैसला किया. कई जगहों पर पूरी परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों को पेपर रद्दहोने की जानकारी मिली.आगामी 23 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के सुव्यवस्थित आयोजनके संबंध में पुख्ता तैयारियां कर ली जाएं।कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन हो। हर केंद्र पर मास्क, सैनिटाइजर, इंफ्रारेडथर्मामीटर की उपलब्धता होनी चाहिए: #UPCM श्री @myogiadityanath जी — CM Office,GoUP (@CMOfficeUP) January 17, 2022 पेपर रद्द होने की वजह से मायूस अभ्यर्थियोंने खूब हंगामा भी किया था. चुनाव नजदीक होने की वजह से विपक्षी दलों ने भी योगीसरकार पर खूब हमला बोला था. इस बीच यूपी सरकार ने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों कोअपने घर तक जाने के लिए फ्री बस सेवा की घोषणा की. साथ ही एक महीने के भीतर दोबारापरीक्षा कराने का वादा भी किया. इसके बाद 23 जनवरी की तारीख परीक्षा के लिए तय कीगई.कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS मेन्स कोटाल दिया है. 28 जनवरी की बजाय अब 23 मार्च से 27 मार्च तक होगी मेन्स की परीक्षाpic.twitter.com/GlYjYkggwV— Gaurav Shyama Pandey (@Gauraw2297) January 19, 2022 आगे बढ़ाई गई PCS मेन्स कीडेट दो दिन पहले यानी 19 जनवरी को ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कोरोना केबढ़ते मामलों को देखते हुए UPPSC मेन्स 2021 को आगे बढ़ाने का फैसला किया. येपरीक्षा 28 से 31 जनवरी 2022 के बीच प्रस्तावित थी. अब ये परीक्षा मार्च में होगी.लोक सेवा आयोग की ओर से डेट बढ़ाने के फैसले का हवाला देते हुए TET की डेट भी आगेबढ़ाने की मांग हो रही है. इसे लेकर नीरज कहते हैं, जब सरकार बाकी परीक्षाओं कोस्थगित कर सकती है तो UP TET की परीक्षा को भी स्थगित करना चाहिए, क्योंकि वायरसकिसी के प्रति भेद नहीं करता है, सबको एक समान ही खतरा है. UPPSC केअलावा UPSSSC ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला (ANM) की भर्ती परीक्षा को भी स्थगितकर दिया है. ये परीक्षा 6 फरवरी 2022 को होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़तेमामलों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने परीक्षा को फिलहाल के लिए स्थगित करने कीघोषणा की है.