जम्मू कश्मीर से अलग हुए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के छात्रों को उच्च शिक्षा सेलेकर रोजगार तक से जोड़ने में आईआईटी मदद करेगा. इसकी जिम्मेदारी देश के शीर्ष तीनआईआईटी (दिल्ली, कानपुर और बॉम्बे) को दी गई है.छात्रों को कराई जाएगी इंटर्नशिपइसी क्रम में ग्रेजुएशन प्रोग्राम के इंजीनियरिंग, साइंस और मैथ्स कोर्स के छात्रोंको आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी छात्रों को इंटर्नशिप करवाएगा. इसके अलावा एमटेक मेंदाखिला दिया जाएगा. बीटेक, बीए, बीएससी व एमएससी पास आउट छात्र एमटेक प्रोग्राम मेंदाखिले के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं.तीन योजनाओं का मिलेगा लाभ आईआईटी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, लद्दाख के कॉलेजों में स्नातक प्रोग्राम कीपढ़ाई कर रहे इंजीनियरिंग, मैथ्स और साइंस कोर्स के छात्रों को आईआईटी तीन योजनाओंका लाभ देगा. इंटर्नशिप में शॉर्ट टर्म इंटर्नशिप (डेढ़ से दो महीने) और लॉग टर्मइंटर्नशिप (छह महीने) की होगी. ग्रेजुएशन के साथ लद्दाख के पॉलिटेक्निक मेंडिप्लोमा कर रहे छात्र भी इस इंटर्नशिप में शामिल हो सकते हैं.मिलेगी अलग- अलग स्कॉलरशिपशॉर्ट टर्म इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए 500 रूपये की फीस लगेगी और 15,000 कीस्कॉलरशिप मिलेगी. जबकि छह महीने की इंटर्नशिप के लिए 5,000 रुपये की स्कॉलरशिपमिलेगी. इसके अलावा एमटेक प्रोग्राम लद्दाख के छात्रों के लिए आईआईटी की योजना है.इसलिए उन्हें कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी. लेकिन छात्रों को हर महीने 25,000रूपये महीना स्कॉलरशिप मिलेगी. ऑनलाइन आवेदन के साथ लद्दाख के कॉलेज में पढ़ रहेछात्रों को एनओसी देनी होगी.