भूलकर भी ना लेना यहां एडमिशन, ये यूनिवर्सिटी फेक हैं
UGC ने 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 8 नाम दिल्ली से हैं.

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी UGC ने फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट (UGC Fake University List) जारी की है. आप सोच रहे होंगे कि यूनिवर्सिटी कैसे फेक हो सकती है? तो इसका जवाब भी UGC ने इस लिस्ट के साथ में दी है. ये वो संस्थान हैं जिन्हें UGC ने यूनिवर्सिटी के रूप में मान्यता नहीं दी है. इसके बावजूद ये छात्रों का एडमिशन ले रहे हैं और उन्हें डिग्री दे रहे हैं. जो कि पूरी तरह से फर्जी है. डिग्री देने का अधिकार केवल उन्हीं यूनिवर्सिटी को होता है जिन्हें देश की संसद या विधानसभा में एक्ट पास करके बनाया जाता है. इन यूनिवर्सिटीज के मैनेजमेंट की सारी जिम्मेदारी होती है UGC की. इसलिए UGC समय-समय पर ऐसे संस्थानों की लिस्ट निकालता है जो फर्जी हैं.
किस राज्य में कितनी फेक यूनिवर्सिटी?26 अगस्त 2022 को UGC ने एक लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में 21 फेक यूनिवर्सिटीज का नाम है. दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी विश्वविद्यालय है जिनकी संख्या आठ है. इसके बाद नंबर आता है उत्तर प्रदेश का जहां चार फेक यूनिवर्सिटी है. फिर वेस्ट बंगाल और उड़ीसा का नंबर आता है जहां दो-दो फेक यूनिवर्सिटी है. इसके अलावा कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में एक-एक फेक यूनिवर्सिटी है.
दिल्ली-1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज, अलीपुर दिल्ली
2. कॉमर्सियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज दिल्ली
3. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
4. वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
5. ADR सेंट्रिक ज्यूडिशियल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र नगर दिल्ली
6. इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लायमेंट, नई दिल्ली
8. अध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी दिल्ली
उत्तर प्रदेश
1. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
2. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर
3. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
4. भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन, लखनऊ
कर्नाटक
बड़गांवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, बेलगाम
केरल
सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, केरल
महाराष्ट्र
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
पश्चिम बंगाल
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
2. इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
ओडिशा
1. नवभारत शिक्षा परिषद, अनुपूर्णा भवन, राउरकेला
2. नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मयूरभंज ओडिशा
पुडुचेरी
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुडुचेरी
आंध्र प्रदेश
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
वीडियो- रंगरूट शो: अग्निपथ पर रोक नहीं, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा पुरानी भर्तियों का स्टेटस

