DRDO में 1901 पदों पर आई वैकेंसी, यहां से करिए अप्लाई
DRDO CEPTAM 2022 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर है. BSc, ITI और पॉलिटेक्निक वाले कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.

DRDO यानी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाईजेशन ने 1901 पदों पर वैकेंसी (DRDO Vacancy) निकाली है. DRDO के सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B)और टेक्नीशियन-A (Technician-A) के पदों के लिये नोटिफिकेशन जारी किया है. ये वेकेंसी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाईजेशन टेक्निकल काडर (DRTC) के तहत जारी की गई हैं. जो कैंडिडेट्स इन वैकेंसी के लिये अप्लाई करना चाहते हैं वो 23 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. एग्जाम के फेज 1 की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है.
1901 पदों के लिये जारी की गई नोटिफिकेशनDRDO ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A (Technician-A) के कुल 1901 पदों के लिये नोटिफिकेशन निकाली है. इसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B के कुल 1075 पद हैं. वहीं टेक्नीशियन-A के लिये कुल 826 पद हैं. सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B में कई पद शामिल हैं. इसमें कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, इंस्ट्र्यूमेंटेशन, टेक्स्टाइल जैसी फील्ड से जुड़े कुल 23 फील्ड से जुड़े पद शामिल हैं. वहीं टेक्नीशियन-A के लिये कुल 21 अलग-अलग डिसिप्लिन हैं. जैसे कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोटर मकैनिक व अन्य.

DRDO सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- B पदों के लिए क्वालिफिकेशन्स इस तरह हैं-
- कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिये.
- कैंडिडेट ने साइंस में या तो बैचलरर्स किया हो यानी BSc की डिग्री हो या इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस जैसे सब्जेक्ट्स में डिप्लोमा किया हो (जैसे- पॉलिटेक्निक). ये डिप्लोमा ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिये.
- जिन कैंडिडेट्स का फाइनल ईयर रिजल्ट नहीं आया है वो इस एग्जाम के लिये अप्लाई नहीं कर सकते हैं.
- जिन कैंडिडेट्स के पास हायर क्वालफिकेशन जैसे MSc, BTech, BE या PhD है, वो भी इस एग्जाम के लिये एलिजिबिल नहीं होंगे.
DRDO सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- A पदों के लिए क्वालिफिकेशन्स इस तरह हैं-
- कैंडिडेट की उम्र 18 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिये.
- कैंडिडेट 10वीं पास होना चाहिये. इसके अलावा कैंडिडेट के पास इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (ITI) का सर्टिफिकेट होना चाहिये या उस फील्ड से जुड़ नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिये.
इन दोनों पोस्ट के लिये हर डिसिप्लिन के हिसाब से अलग-अलग एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया हैं. इसके अलावा हर डिसिप्लिन में अलग-अलग वैकेंसी भी है. ये सब जानने के लिये कैंडिडेट्स यहां क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
ऐसे करें अप्लाई ?स्टेप 1- DRDO की ऑफीशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2- अपनी बेसिक डिटेल फिल कर रजिस्टर करें.
स्टेप 3- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करें और बाकी डिटेल्स भरें
स्टेप 4- डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें
स्टेप 5- फाइनल सब्मिट करें.
DRDO CEPTAM एग्जाम पैटर्नDRDO की इस वैकेंसी के लिए एग्जाम दो फेज में कराया जायेगा. STA-B के पदों के लिये एग्जाम के दोनों फेज में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जायेंगे. फेज 1 स्क्रनिंग टेस्ट होगा, और फेज 2 फाइनल सेलेक्शन टेस्ट होगा. वहीं Technician-A के पदों के लिये फेज 1 का एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा. Technician-A का फेज 2 एग्जाम ट्रेड टेस्ट होगा. यानी कैंडिडेट ने जो ट्रेड चुनी होगी या जो डिसिप्लिन चुना होगा उसके सवाल पूछे जायेंगे. इसमें फेज 1 एग्जाम प्रोविजनल सेलेक्शन के लिये है और फेज 2 एग्जाम क्वालिफाइंग होगा.
STA-B के पदों के लिये फेज 1 एग्जाम में 120 सवाल पूछे जायेंगे जो कि 120 नंबर के होंगे. ये एग्जाम 90 मिनट का होगा. इसमें मैथ्स, जनरल नॉलेज, इंग्लिश, जनरल साइंस जैसे सबजेक्ट्स से सवाल पूछे जायेंगे. वहीं फेज 2 टेस्ट सबजेक्ट से जुड़ा होगा. ये टेस्ट 100 नंबर का होगा और 100 सवाल पूछे जायेंगे. इन सवालों को 90 मिनट में हल करना होगा.
Technician-A का फेज 1 एग्जाम जनलर एबिलिटी का होगा. यहां दो सेक्शन होंगे, जिसमें पहले में 40 सवाल और दूसरे सेक्शन में 80 सवाल पूछे जायेंगे. कुल 120 सवाल 90 मिनट में हल करने होंगे. ये एग्जाम 120 नंबर का होगा. इसके बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स का फेज 2 एग्जाम होगा. ये एग्जाम ट्रेड से जुड़ा होगा. ऑफीशियल नोटिफिकेशन के अनुसार फेज 2 एग्जाम एक से दो घंटे का होगा.
रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

.webp?width=60)

