The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Education
  • CUET UG 2022: NTA released exam dates and opened registration window

CUET UG 2022: 15 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी परीक्षा, NTA ने फिर से खोला रजिस्ट्रेशन विंडो

अप्लिकेशन और करेक्शन के लिए NTA ने 2 दिन के लिए ओपन किया रजिस्ट्रेशन और करेक्शन विंडो.

Advertisement
pic
23 जून 2022 (अपडेटेड: 23 जून 2022, 05:39 PM IST)
CUET-UG-2022
CUET UG 2022: कुल 86 यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए ये परीक्षा आयोजित होनी है (सांकेतिक तस्वीर- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2022 की डेट आ गई है. इस परीक्षा के जरिए देश के सभी केंद्रीय विश्विविद्यालयों में एडमिशन का अवसर मिलेगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), जुलाई-अगस्त में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करेगा. पहली बार आयोजित हो रही ये प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होगी. केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए UGC ने इस साल से CUET की शुरुआत की है. 

15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच होगी CUET UG 

NTA ने नोटिस जारी कर बताया कि CUET-UG 2022 परीक्षा 15, 16, 19, 20 जुलाई और 4, 5, 6, 7, 8, 10 अगस्त को आयोजित होगी. CUET-UG 2022 देश के 554 अलग-अलग शहरों में आयोजित कराई जाएगी. इसके अलावा देश के बाहर भी 13 शहरों में ये परीक्षा आयोजित की जाएगी. 

9 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने किया रजिस्ट्रेशन

CUET-UG के लिए अब तक 9 लाख 50 हजार 804 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया है. कुल 86 विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए ये परीक्षा आयोजित होनी है. इसमें 43 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 13 स्टेट यूनिवर्सिटी, 12 डीम्ड यूनिवर्सिटी और 18 प्राइवेट यूनिवर्सिटी शामिल है. परीक्षा के लिए हर कैंडिडेट ने औसतन 5 यूनिवर्सिटी के लिए अप्लाई किया है. इसके अलावा अगर सब्जेक्ट्स की बात करें तो कैंडिडेट्स ने 54 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के लिए अप्लाई किया है. यहां बता दे कि CUET-UG परीक्षा के लिए हर कैंडिडेट के पास 33 लैंग्वेज और 27 अलग-अलग सब्जेक्ट्स चुनने के विकल्प थे. 

फिर से खोले गए रजिस्ट्रेशन और करेक्शन विेंडो 

 जो छात्र CUET के लिए अप्लाई करने से रह गए हैं उनके लिए NTA ने एक बार फिर से दो दिन के लिए अप्लिकेशन विंडो खोला है. साथ ही अगर कोई छात्र अपने अप्लिकेशन में सुधार करना चाहे तो उसके लिए भी करेक्शन विंडो खोला गया है. करेक्शन और रजिस्ट्रेशन विंडो 23 से 24 जून 2022 तक खुला रहेगा.

 NTA ने नोटिस में कहा है कि CUET अंडर-ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए देश में होने वाली इकलौती परीक्षा है. इस वजह से CUET-UG में रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो फिर से खोले गए हैं. ताकि जिन कैंडिडेट्स की अप्लाई करने में रुचि है वो परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकें. अधिक जानकारी के लिए छात्र CUET के लिेए NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं. 

Advertisement

Advertisement

()