भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक HDFC पर लगभग 12 करोड़ भारतीयों का भरोसा, करीब 9हजार ब्रांच और 27 लाख करोड़ के डिपॉजिट हैं. मगर इस बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैनअतनु चक्रवर्ती के 18 मार्च 2026 को रिजाइन करने के बाद बाजार में तहलका मच गया.HDFCबैंक के शेयर्स में काफी गिरावट आई. उसके कुछ दिन बाद खबर आई कि बैंक के कुछअधिकारियों ने झूठ बोलकर अपने ग्राहकों को ऐसे बॉन्ड्स बेचे जिससे कस्टमर्स को घाटाहुआ. खर्चा पानी के इस एपिसोड में जानिए कि सरकार ने इस मामले में क्या किया?रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्या किया? और अतनु चक्रवर्ती ने बैंक पर और कौन-से आरोपलगाए हैं?