मेकअप प्रोडक्ट, कार और चश्मा बेचकर अरबपति बने, जानिए शार्क टैंक सीजन 2 के नए जजों की कहानी
शार्क टैंक सीजन 2 सोनी पर शुरु हो गया है

शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) अपने पहले सीजन के बाद अब एक और बार स्क्रीन पर वापस आ गया है. इस बार शो में एक बड़ा बदलाव हुआ है जिसके तहत पहले सीजन के दो मशहूर जज अब शो के नए संस्करण में नहीं दिखेंगे. भारत-पे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर और मामा-अर्थ कंपनी की सह-संस्थापक गजल अलघ शो को जज नहीं करेंगे. आइए जानते हैं कि इस बार शो में कौन से जजेस फैसला सुनाते नजर आएंगे?
पीयूष बंसलशार्क टैंक के ये जज बिजनेस वर्ल्ड में काफी मशहूर हैं. पीयूष बंसल का जन्म दिल्ली के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. इन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई MC Gill University से की और फिर IIM Bangalore से पोस्ट-ग्रैजुएट की पढ़ाई की. फिर बंसल ने Online चश्मे बेचने का प्लेटफार्म ‘Lenskart.com’ शुरू किया. पीयूष बंसल की उम्र 37 साल है. पीयूष करीब 600 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं.

विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक (Sugar Cosmetics) की CEO हैं और मुंबई की रहने वाली हैं. शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में विनीता सिंह ने कई मौकों पर उद्योग जगत में महिलाओं के प्रति होने वाले भेदभाव की बात उठाई. उन्होंने महिलाओं को होने वाली दिक्कतों के बारे में भी बात की. विनीता सिंह दुनिया की नज़र में पहली बार तब आईं, जब उन्होंने IIM से स्नातक होने के बाद 1 करोड़ रुपये की नौकरी ठुकरा दी थी और अपना खुद का काम शुरू करने का निर्णय लिया था. आज शुगर कास्मेटिक्स के बनाए हुए प्रोडक्ट लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं और साल 2019-20 में इनकी कंपनी ने 100 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. मीडिया के मुताबिक़ सिंह के नाम पे आज कुल 300 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं.

अमन गुप्ता प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt के फाउंडर और मार्केटिंग हेड है. अमन गुप्ता ने इस कंपनी की शुरुआत साल 2015 में की और यह कंपनी स्पीकर्स, हेडफ़ोन्स आदि बनाती है. इतना ही नहीं, गुप्ता ने अपनी कंपनी के अलावा और तक़रीबन 12 और Startups में निवेश किया है. ख़बरों के मुताबिक़ इनकी कुल संपत्ति आज 700 करोड़ रुपये है. दिल्ली में पले-बढ़े और दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की. इसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कि और 2 साल तक नौकरी की. अमन गुप्ता ने अपनी पढ़ाई Kellogg Graduate School of Management से पूरी की जहां से इन्होंने MBA की डिग्री हासिल की.

नमिता थापर Emcure Pharmaceuticals की CEO है. ये कंपनी इनके पिता के द्वारा शुरू की गई थी. इनका जन्म पुणे शहर में हुआ था, जहां इन्होंने शुरुआती पढ़ाई की. थापर ने अपनी स्नातक की पढ़ाई सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से की और ICICI से चार्टर्ड अकाउंटेंट किया. इसके बाद थापर ने अमेरिका की Duke University से MBA की डिग्री हासिल की और भारत आकर अपने पिता के साथ कारोबार में जुड़ गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नमिता थापर की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये के क़रीब है.

अनुपम मित्तल मैट्रीमोनियल साईट Shaadi.com के संस्थापक हैं. अपने ख़ुद के Startup के मालिक होने के अलावा मित्तल करीब 150 और Startups में निवेश कर चुके हैं. इनमें OLA, Big Basket, Rapido शामिल हैं. मित्तल का जन्म मुंबई में हुआ था. इन्होंने शुरुआती पढ़ाई Don Bosco School से की. अनुपम मित्तल ने अपनी आगे की शिक्षा अमेरिका के बॉस्टन कॉलेज से की, जहां से इन्होंने MBA की डिग्री हासिल की. मित्तल ने 1997 में Shaadi.com शुरू किया. मित्तल बताते है कि विदेश से छुट्टी पे आने के बाद उनकी शादी के लिए घरवालों ने पंडित को बुला लिया. पंडित जी साथ में कुछ 50 लड़कियों की तस्वीर लाए. अनुपम मित्तल के मुताबिक़, उनका भाग्य सिर्फ़ 50 फोटो देख के निश्चित हो जाए, ये उनको मंज़ूर नहीं था. इस के चलते उन्होंने Shaadi.com की शुरुआत की, जिससे उनके जैसे कई नौजवान को मदद मिल सके और वो सभी एक अच्छा जीवनसाथी खोज सकें.

अमित जैन CarDekho के सह-संस्थापक और CEO हैं. पैदा हुए जयपुर में, जहां इन्होंने जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की और उसके बाद IIT Delhi से बीटेक किया.

जैन ने CarDekho की शुरुआत अपने भाई के साथ साल 2008 में की थी. बताते हैं कि तब अमित और उनके भाई दिल्ली के ऑटो एक्सपो में गए थे, वहां इन लोगों के दिमाग में इस्तेमाल की हुई गाड़ियों को ख़रीदने और बेचने के लिए एक प्लेटफार्म बनाने का आईडिया आया. CarDekho की शुरुआत करने से पहले अमित जैन ने कॉर्पोरेट जगत में कई जगहों पर काम किया. अमित ने अपनी पहली नौकरी Tata Consultancy Services में की थी. जैन GirnarSoft के सह-संस्थापक और CEO भी हैं. ख़बरों के मुताबिक़ आज इनकी कुल संपत्ति क़रीब 2900 करोड़ रुपये है.
(ये खबर हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे विनायक ने लिखी है)
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: नोटबंदी पर नरेंद्र मोदी सरकार को SC में मिली जीत की पूरी कहानी

