The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Business
  • Sensex surges 750 pts, Why is market rising today?

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 750 अंक चढ़ा, बाजार में तेजी की क्या वजह?

बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों के कुल मार्केट कैप 5.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ और बीएसई का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 469 लाख करोड़ रुपये हो गया. शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों में भाजपा आगे चल रही है

Advertisement
pic
4 मई 2026 (पब्लिश्ड: 10:50 AM IST)
sensex up
शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों में भाजपा आगे चल रही है (फोटो क्रेडिट: Business today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोमवार 4 मई को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग 1% की तेजी आई है. सुबह 10:09 बजे, सेंसेक्स 750 अंक से अधिक बढ़कर 77,500 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी 200 अंक से अधिक बढ़कर 24,200 के पार कारोबार कर रहा था. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ वैश्विक परिस्थतियों का असर नजर आ रहा है.

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस तेज उछाल से बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों के कुल मार्केट कैप 5.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ और बीएसई का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 469 लाख करोड़ रुपये हो गया.

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और मारुति सुजुकी के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी आई . इसी के साथ ये सेंसेक्स में सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाले शेयरों के रूप में उभरे. एलएंडटी (L&T), अडानी पोर्ट्स , एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में भी 2% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई. हालांकि , कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में लगभग 3% की गिरावट देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: भारत में 30 साल बाद अप्रैल में सबसे कम गोल्ड इंपोर्ट, आप पर क्या असर पड़ेगा?

शेयर बाजार क्यों उछला ?

4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है. बाजार शुरुआती रुझानों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. पश्चिम बंगाल चुनावों में सत्ताधारी टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों में भाजपा आगे चल रही है. सुबह 9:50 बजे के शुरुआती रुझानों के अनुसार, राज्य की 294 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 76 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. तमिलनाडु में सत्ता में बदलाव के आसार दिख रहे हैं. टीवीेके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. असम में भाजपा की सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी होती नजर आ रही है. 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के कारण फंसे जहाजों को "मुक्त" करने की अपनी नई योजना पेश की है. ट्रंप ने 3 को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की. इसका उद्देश्य मध्य पूर्व में युद्ध की शुरुआत से फंसे मालवाहक जहाजों की सहायता करना है. ईरान ने पहले कहा था कि अमेरिकी प्रशासन ने उसके 14 सूत्री प्रस्ताव का जवाब पाकिस्तान के माध्यम से दिया है और वह इस जवाब की समीक्षा कर रहा है. 

हालांकि ट्रंप ने कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा कच्चे तेल के दामों में कुछ नरमी से बाजार को सपोर्ट मिला है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड वायदा गिरकर 108 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई वायदा 101 डॉलर प्रति बैरल पर फिसल गया.  मशहूर ब्रोकरेज फर्म  मैक्वेरी का अनुमान है कि निकट भविष्य में कच्चे तेल की कीमतें 85-90 डॉलर के बीच रहेंगी.

वीडियो: क्या TMC की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच बैठेगी?

Advertisement

Advertisement

()