The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Business
  • Not Just for Expenses: 5 Smart Ways to Use Personal Loan to Boost Your Income

Personal Loan से भी कर सकते हैं सपने पूरे, जानें इस्तेमाल के 5 स्मार्ट तरीके

आमतौर लोग पर्सलन लोन (Personal loan) किसी तरह की फाइनेंशियल इमरजेंसी जैसे कि इलाज कराने या अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भरने या किसी दूसरी जरूरत पड़ने पर लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि पर्सनल लोन आपकी कमाई बढ़ाने में भी इस्तेमाल हो सकता है. बस जरूरत सही प्लानिंग भर की है.

Advertisement
pic
29 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 03:30 PM IST)
Personal Loan
पर्सनल लोन लेकर अपना कोई छोटा-मोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं (फोटो क्रेडिट: Business Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आमतौर लोग पर्सलन लोन (Personal loan) किसी तरह की फाइनेंशियल इमर्जेंसी जैसे कि इलाज कराने या अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भरने या किसी दूसरी जरूरत पड़ने पर लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अब यही लोन आपकी कमाई बढ़ाने में भी इस्तेमाल हो सकता है. बस जरूरत सही प्लानिंग भर की है.

अब तय आपको करना है कि पर्सनल लोन आप अपने खर्चें पूरा करने के लिए ले रहे हैं या इस पैसे को भविष्य में कमाई का नियमित जरिया बनाने के लिए करना है.  आइए जानते हैं कि कैसे आप पर्सलन लोन लेकर घर रेनोवेट कराने से लेकर अपनी स्किल बढ़ाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.

पर्सनल लोन से घर रेनोवेट कराना समझदारी

अगर आप घर की मरम्मत, किचन अपग्रेड , नया इंटीरियर, अतिरिक्त कमरा या इस तरह का रेनोवेशन कराते हैं जिससे प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़े, तो यह सिर्फ खर्च नहीं बल्कि एक तरह का निवेश है. इसी तरह से आप अपने घर में सोलर पैनल लगवा सकते हैं. इससे बिजली के मद में होना वाले खर्च में भी कमी आती है. इस तरह के काम कराने के बाद अगर घर को किराये पर दें, तो ज्यादा किराया मिल सकता है. इससे आपकी इनकम भी बढ़ेगी और घर की मरम्मत से भविष्य में होना वाले बड़ा खर्च बच सकता है.

ये भी पढ़ें: नौकरी जाने का डर है, इमरजेंसी फंड के लिए अभी से जुट जाएं, तरीके जान लीजिए

छोटा-मोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं

अगर आप पर्सनल लोन लेकर अपना कोई छोटा-मोटा बिजनेस शुरू कर रहे हैं जैसे कि ऑनलाइन स्टोर/ऑनलाइन बिजनेस या बेकरी वगैरह. पर्सनल लोन इस बिजनेस के लिए शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराने का जरिया बन सकता है. सीएनबीसी डॉट काम से बातचीत में फाइनेंशियल प्लानर एशली रूसो बताती हैं कि अगर आप कोई छोटा बिजनेस शुरू कर रहे हैं, तो आप पर्सनल लोन का इस्तेमाल कर्मचारियों की सैलरी और दुकान वगैरह के किराए तक किसी भी काम में इस्तेमाल कर सकते हैं.

स्किल बढ़ाने के लिए ले सकते हैं लोन

अगर आप पर्सनल लोन का इस्तेमाल अपनी स्किल बढ़ाने के लिए करते हैं, तो भी ये काफी समझदारी वाला फैसला साबित हो सकता है. उदाहरण के लिए आपने पर्सनल लोन लेकर डेटा एनालिटिक्स, एआई से जुड़ा कोई छोटी अवधि का कोर्स , डिजाइन में सर्टिफिकेशन या कोई दूसरा शर्ट टर्म कोर्स कर लिया तो इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी. आपकी सीवी भी स्किल अपग्रेडेशन की वजह से मजबूत होगी. इससे मौजूदा कंपनी या जिस कंपनी में आप नई जॉब के लिए अप्लाई करेंगे वहां अच्छी सैलरी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ाने को मंजूरी, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

लंबी अवधि के निवेश जारी रखने में मदद 

कई बार अचानक आए खर्चों की वजह से लोग म्यूचुअल फंड या फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में पड़ी रकम निकाल लेते हैं . इससे कई बार पेनाल्टी भी भरनी पड़ती है. जानकारों का कहना है कि लंबी अवधि के निवेश साधनों से पैसे निकालने के बजाय, आप पर्सनल लोन के फंड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके बढ़ते निवेश सुरक्षित रहते हैं .

फ्री-लांसर है तो प्रोफेनशल उपकरण खरीद सकते हैं 

अगर आप फ्री-लांसर हैं तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से जरूरी उपकरण खरीद सकते हैं. जैसे कि लैपटॉप, कैमरा वगैरा . इन उपकरणों की मदद से आप घर में ही ऑफिस सेट अप कर सकते हैं. इस तरह से अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी से मोटा पैसा बनाना चाहते हैं तो दिल्ली-मुंबई का मोह छोड़िए, मालामाल करने वाले शहर ये हैं

पर्सनल लोन लेते वक्त लिमिट कैसे सेट करें

फाइनेंस एक्सपर्ट शरद कोहली ने लल्लनटॉप से बातचीत में बताया कि पर्सनल लोन लेते वक्त सबसे पहले अपनी महीने की किस्त (EMI) की सीमा तय करें. आम तौर पर आपकी कुल EMI आपकी टेक होम सैलरी के 30% से 40% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि बाकी पैसे से घर का खर्च, जरूरी बचतें और इमरजेंसी जरूरतें आराम से पूरी हो सकें. 

उनका कहना है कि लोन लेने से पहले सिर्फ कितनी रकम मिल रही है यह न देखें, बल्कि यह भी समझें कि नौकरी न रहने पर क्या आप अपनी लोन की EMI आराम से भर पाएंगे. EMI चुकाने के बाद आपके पास कम से कम 3 से 6 महीने के जरूरी खर्च जितनी बचत होना बेहतर माना जाता है.

इस तरह से देखे तो पर्सनल लोन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है . हालांकि यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि पैसा कहां इस्तेमाल हो रहा है. अगर लोन  समझदारी से इस्तेमाल  किया जाए, तो ये सिर्फ कर्ज से छुटकारा पाने का जरिया नहीं होते, बल्कि नए अवसरों के लिए रास्ते भी खोलता है. 

वीडियो: कार टच हुई तो भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, बनारस का ये हत्याकांड डरा देगा

Advertisement

Advertisement

()