The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Business
  • How to Make ₹1 Crore Through PPF and Secure a ₹61,000 Monthly Interest Income

बैंक में एक करोड़ रुपये फिक्स, साथ में हर महीने 60 हजार रुपये पेंशन, PPF का गेम आसान भाषा में

PPF एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है. यह स्कीम सरकार समर्थित है. अगर बिना जोखिम के आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह योजना काफी अच्छी है. सुरक्षित होने के साथ यह स्कीम टैक्स-फ्री रिटर्न के लिए भी जानी जाती है.

Advertisement
PPF account profit
पीपीएफ एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है. इस पर 7.1% सालाना का ब्याज मिलता है (फोटो क्रेडिट: Business today )
pic
प्रदीप यादव
23 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2026, 06:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अगर आप प्राइवेट जॉब करते हैं या छोटा मोटा बिजनेस करते हैं और चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपको इतनी पेंशन मिल सके कि रोजाना के खर्चों के लिए आपको किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े तो PPF यानी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड में निवेश करके आपकी यह हसरत पूरी हो सकती है.

PPF में मिलने वाले टैक्स-फ्री ब्याज और कंपाउंडिंग की ताकत इस स्कीम को और खास बनाती है. इसलिए जो लोग बिना टेंशन के लंबी अवधि में मोटा रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह स्कीम काफी अच्छी है. आगे हम विस्तार से बताएंगे कि कितना पैसा हर महीना जमा करने पर एक करोड़ का रिटायरमेंट फंड तैयार हो सकता है. साथ ही ये भी जानेंगे हर महीने 60-62 हजार रुपये पेंशन चाहिये तो PPF खाते में कितना पैसा निवेश करना होगा?

PPF क्या है?

PPF एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है. यह स्कीम सरकार समर्थित है. अगर बिना जोखिम के आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह योजना काफी अच्छी है. सुरक्षित होने के साथ यह स्कीम टैक्स-फ्री रिटर्न के लिए भी जानी जाती है. यह उन लोगों के लिए खास है जो कम जोखिम में लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं. इस स्कीम में आप किसी भी सरकारी बैंक में खाता खोलकर निवेश शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा देश के चुनिंदा प्राइवेट बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में भी खाता खोला जा सकता है. कोई भी भारतीय नागरिक इसमें खाता खोल सकता है. 

इतना ही नहीं, नाबालिग के नाम पर अभिभावक पीपीएफ खाता खोल सकता है. हालांकि जब तक नाबालिग 18 साल का नहीं हो जाता, तब तक खाते की देखभाल अभिभावक के हाथ में रहती है.

ये भी पढ़ें: 50 हजार सैलरी पाने वाले 2 करोड़ बना सकते हैं, बस निवेश का ये फॉर्मूला अपना लें

PPF में निवेश से फायदे क्या है?

इस सेविंग स्कीम्स की सबसे खास बात ये है कि इसमें सरकार की तरफ से तयशुदा रिटर्न मिलता है. सरकार ने PPF पर फिलहाल 7.1% सालाना का ब्याज तय कर रखा है. सिर्फ 500 रुपये हर महीने जमा करके भी PPF खाता खोल सकते हैं. लेकिन एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है. इसका लॉक-इन पीरियड 15 साल है. इसे मैच्योरिटी के बाद 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है.

टैक्स एक्सपर्ट विनोद रावल लल्लनटॉप से बातचीत में बताते हैं कि PPF की खास बात ये है कि PPF खाते में जमा की गई राशि पर धारा 80सी के तहत टैक्स कटौती का दावा किया जा सकता है. सरकार धारा 80 के तहत कुल 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट देती है.  इस स्कीम को EEE स्टेट्स मिला हुआ है. इसका मतलब है कि इस योजना में टैक्स तीनों चरणों पर नहीं लगता. यानी जब आप PPF में निवेश करते हैं, तो जमा की गई धनराशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है. इस स्कीम में मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है. साथ ही 15 साल बाद मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम मूलधन और ब्याज दोनों पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है.

इसे भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना या इक्विटी म्यूचुअल फंड, बेटी के भविष्य के लिए कौन सा निवेश सबसे बढ़िया?

PPF में 1 करोड़ रुपये का फंड कैसे बनाएं?

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के पत्रकार मिथिलेश झा बताते हैं, “मान लेते हैं कि आप 1.5 लाख रुपये सालाना के हिसाब से मैच्योरिटी अवधि तक यानी 15 साल तक अपने पीएफ खाते में जमा करते हैं. इस पर 7.1% का ब्याज पाते हैं. 15 साल में ब्याज समेत आपका रिटायरमेंट फंड 40 लाख 68 हजार रुपये बन जाता है. अगर आप मैच्योरिटी के बाद 5 साल पीएफ में और निवेश जारी रखते हैं तो कुल रकम 66.58 लाख बन जाएगी.”

PPF खाते में दो बार 5-5 साल निवेश बढ़ाने का विकल्प मिलता है. मिथिलेश आगे बताते हैं, “ऐसे में मान लीजिए कि आप फिर से 5 साल पीएफ में 1.5 लाख सालाना जमा करते हैं तो कुल फंड 1 करोड़ 4 लाख बन जाएगा. इस तरह से अगर आप 1 करोड़ रुपये रिटायरमेंट फंड चाहते हैं तो आपको 25 साल तक धैर्यपूर्वक निवेश करना होगा.”

इसके साथ ही अगर आप एक करोड़ रुपये अपने पीएफ खाते में रखते हैं तो 7.1% सालाना ब्याज दर के हिसाब से हर साल पीएफ पर 7 लाख 38 हजार रुपये का ब्याज मिलेगा. इस तरह ब्याज से हर महीने आपको 61,533 रुपये ब्याज मिलेगा. इस रकम को आप पेंशन समझकर अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि आपकी 1 करोड़ रुपये की मूल रकम सुरक्षित रहेगी.

जरूरी सूचना: ऊपर लगाया गया हिसाब-किताब पीएफ पर मिल रही मौजूदा ब्याज दर (7.1%) पर किया गया है. सरकार PPF दरों की समीक्षा हर तीन महीने में करती है, इसलिए आने वाले दिनों में पीएफ पर ब्याज की दरें क्या होंगी ये भविष्य की बात है. लेकिन आमतौर पर पीएफ की दरें बैंकों की सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट्स (एफडी) रेट्स के आसपास रहती हैं.

वीडियो: दिल्ली में अरुणाचल की लड़कियों के साथ बदसलूकी, कपल ने वायरल वीडियो में क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()