The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Business
  • ED raid 5 premises of Coinswitch Kuber for alleged money laundering

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर ED का फिर बड़ा एक्शन, CoinSwitch Kuber के ठिकानों पर मारा छापा

ईडी ने इसी महीने क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी WazirX और Vauld पर कार्रवाई करते हुए उनकी करोड़ों की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया था

Advertisement
pic
26 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 26 अगस्त 2022, 09:22 PM IST)
ED raids on CoinSwitch Kuber.
इससे पहले भी ईडी ने कई क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी | प्रतीकात्मक फोटो
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रवर्त्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार, 26 अगस्त को क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी कॉइनस्विच कुबेर (Coinswitch Kuber) के 5 ठिकानों पर छापा मारा. कॉइनस्विच कुबेर पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) का उल्लंघन करने का आरोप है. कहा जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों में ये कार्रवाई की गई है.

ईडी से जुड़े अधिकारियों के हवाले से कॉइनडेस्क (Coindesk) ने खबर दी है कि जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई है उनमें कंपनी के डायरेक्टर, और सीइओ और कॉइनस्विच कुबेर की आधिकारिक संपत्तियां शामिल हैं.

ईडी के अधिकारी ने कहा,

‘हम FEMA के तमाम संभावित उल्लंघन और इससे जुडी अन्य एंटिटीज की खोज कर रहे हैं. चूंकि, हमें सहयोग नहीं मिला, इसलिए डायरेक्टर्स, सीईओ के घरों और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली है.’

उधर, कॉइनस्विच कुबेर के एक प्रवक्ता ने न्यूज़ एजेंसी IANS को बताया,

हम हमेशा ही अपने काम करने के तरीके में पारदर्शिता बरती है. क्रिप्टो इंडस्ट्री अभी शुरूआती दौर में है, जिसमें काफी संभावनाएं हैं और हम सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार सम्पर्क में रहते हैं. 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अब ED द्वारा कॉइनस्विच से जुड़े सभी संस्थानों पर कड़ी नज़र रखेगी. ये भी बताया जाता है कि मनी लॉन्डरिंग के मामले में 10 से ज़्यादा क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनियां इडी की Radar पर हैं. इन सभी पर एक हजार करोड़ रुपए से भी ज़्यादा की धांधली का आरोप है. 

इससे पहले भी क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनियों पर पड़े हैं छापे

इससे पहले भी ईडी ने कई क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. बीते 11 अगस्त को क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी Vauld पर छापा मारा गया था. Vauld की 370 करोड़ रुपये मूल्य की परिसंपत्ति (एसेट) जब्त कर ली गई थीं.

इससे पहले 5 अगस्त को ईडी ने Zanmai Lab Private Limited के एक डायरेक्टर के घर पर छापा मारा था. वो पॉपुलर क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के मालिक हैं. ईडी ने अपनी जांच के बाद कंपनी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था. इन खातों में कुल 64.67 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस है. ईडी वजीरएक्स के अज्ञात वॉलेट में 2,790 करोड़ रुपये मूल्य की क्रिप्टो एसेट बाहर भेजे जाने की जांच कर रही है.

(ये खबर इंटर्न शिवानी ने लिखी है)

खर्चा पानी : चीन में भयंकर पावर कट से लोग बेहाल, दुनिया पर क्या असर?

Advertisement

Advertisement

()