बजट 2022 : आम बजट में आपके लिए क्या है? एक क्लिक में जान लीजिए
आम आदमी से लेकर खास तक के लिए सरकार ने क्या घोषणाएं की हैं?
Advertisement

बजट भाषण से पहले संसद के बाहर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण.
Quick AI Highlights
Click here to view more
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman budget speech) ने आज अपना चौथा बजट पेश कर किया. इसमें कृषि, शिक्षा, हेल्थ केयर, रेलवे, डिजिटल करेंसी और डिजिटल बैकिंग को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए. आइए जानते हैं इस बजट की कुछ ख़ास बातें-
आम आदमी को क्या मिला?
बजट 2022 से आम लोगों को काफी उम्मीदें थीं. आम लोगों के लिए सरकार ने बजट में बड़े ऐलान भी किए हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे. इनके लिए 48 हजार करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है. सभी घरों को पीने का साफ पानी मुहैया कराने के लिए 'नल-जल योजना' के लिए 60 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. सरकार ने कम आय वाले लोगों को आवास मुहैया कराने के लिए PM Awas Yojana लॉन्च की थी. इसके लिए मार्च 2022 तक 2 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया था. बाद में इसे बढ़ाकर मार्च 2024 तक कर दिया गया.


