1 फ़रवरी को बजट देखने से पहले ये रिपोर्ट पढ़ लें, आंख खुल जाएगी
क्या कोविड-19 और लॉकडाउन की वजह से ही आर्थिक मंदी आई?
Advertisement

अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर 2019 से ही परेशान करने वाली खबरें आने लगी थीं. साल 2020 में कोरोना और लॉकडाउन ने इस संकट को और बढ़ा दिया. (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
1 फरवरी 2021 को बजट पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण देंगी. उससे पहले हम आपको बताएंगे कि आखिर बजट होता क्या है, कितने प्रकार का होता है. बजट में आम आदमी के लिए क्या है, इस सवाल के उत्तर में आर्थिक विशेषज्ञ और जानकार बड़े-बड़े आंकड़े और मुश्किल टर्म्स उछाल देते हैं. इससे बजट को लेकर हमारी थोड़ी बहुत उत्सुकता भी जाती रहती है. इसको ध्यान में रखते हुए हमने बजट से ऐन पहले स्पेशल सीरीज शुरू की है. बजट 2021. इसमें सब नहीं तो बहुत कुछ बताएंगे. आपकी-हमारी, यानी आसान भाषा में.

