The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Business
  • boAt cofounder Aman Gupta’s OffBeat Studios Raises 100 Cr Seed Funding from Bessemer

अमन गुप्ता boAt से उतरकर OFF/BEAT पर चढ़ गए, 100 करोड़ की फंडिग से क्या करने वाले हैं?

इंडियन टेक के पोस्टर बॉय और Shark Tank के जज Aman Gupta अपनी boAt से उतरकर OFF/BEAT पर चढ़ (Aman Gupta Off Beat raises 100 cr) गए हैं. Offbeatstudios1 उनका नया वेंचर है जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है. कंपनी को Bessemer Venture Partners से 100 करोड़ की सीड फंडिंग भी मिली है.

Advertisement
pic
8 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 01:51 PM IST)
Aman Gupta Off Beat raises 100 cr
Aman Gupta का नया वेंचर
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shark Tank वाले Aman Gupta अपनी boAt से उतरकर OFF/BEAT पर चढ़ (Aman Gupta Off Beat raises 100 cr) गए हैं. इंडियन टेक के पोस्टर बॉय और शार्क टैंक में बहुतों को फंडिंग देने वाले अमन अब अपनी कंपनी के लिए फंड जुटा रहे हैं. 100 करोड़ का फंड मिल भी गया है. अंदाजा आपने लगा ही लिया होगा कि हम अमन गुप्ता के नए वेंचर OFF/BEAT की बात कर रहे हैं. अपनी पुरानी कंपनी बोट को बीच नदी में छोड़कर उन्होंने नया वेंचर बनाया है. Offbeatstudios1 उनका नया वेंचर है जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है.

अमन पिछले कई दिनों से Offbeatstudios1 के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे. आखिरकार उन्होंने इससे पर्दा उठा ही दिया है. पोस्ट में उन्होंने बताया कि कंपनी को Bessemer Venture Partners से 100 करोड़ की सीड फंडिंग भी मिली है.

OFF/BEAT की boAt

Offbeatstudios1 क्या करने वाला है, इसके बारे में फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं है. लेकिन उनके पोस्ट से लगता है कि वो ग्लोबल लेवल पर तकनीक और  AI के दम पर कुछ करने वाले हैं. फंडिंग देने वाले Bessemer के होने से भी इस बात को बल मिलता है क्योंकि इसके पहले वो Anthropic, Shopify, Canva और LinkedIn जैसी बड़ी कम्पनियों में इन्वेस्ट कर चुके हैं. 

अमन का AI से लेकर Gen Z प्रेम जगजाहिर है. शार्क टैंक में आने वाली ऐसी किसी भी कंपनी में उनकी बहुत दिलचस्पी होती है. इस सीजन में भी उन्होंने 13 साल के एक बच्चे के AI स्टार्टअप में पैसा लगाया है. वैसे नई कंपनी से इतर उनकी पुरानी कंपनी की हालत कुछ अच्छी नहीं है. boAt डूबी भले नहीं है, मगर उसमें कई छेद जरूर हो चुके हैं.

आईपीओ आने से पहले boAt के दोनों co-founders, Sameer Ashok Mehta और Aman Gupta कंपनी में अपना पद छोड़ चुके हैं. साल 2025 में कंपनी के 34.18 फीसदी फुल टाइम कर्मचारी बाहर हो चुके हैं. boAt की पेरेंट कंपनी IMAGINE MARKETING LIMITED ने साल 2022 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था. तब कंपनी ने 2000 करोड़ की वैल्यूएशन पर बाजार में आने के लिए जरूरी कागज यानी Draft Red Herring Prospectus (DRHP) भी जमा किए थे. हालांकि कंपनी ने तब बाजार में तैरने का इरादा छोड़ दिया और अब तीन साल के बाद फिर से प्रक्रिया स्टार्ट की है.

वीडियो: अमेरिका, इजरायल ने ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए शुरू, कहां-कहां किया अटैक?

Advertisement

Advertisement

()