खराब CIBIL स्कोर की टेंशन खत्म, अब सबको मिलेगा क्रेडिट कार्ड, शर्त बस एक है
इस क्रेडिट कार्ड की एक और खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल पर अच्छा खासा कैशबैक भी मिल रहा है. इसके तहत ऑनलाइन खरीदारी पर 1.5% तक और ऑफलाइन खरीदारी पर 1% तक कैशबैक मिल रहा है

अगर आपका CIBIL स्कोर खराब है और अब तक आपने किसी तरह के कर्ज या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है तो अब आपको आसानी से क्रेडिट कार्ड मिल सकता है. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि हाल ही में इस तरह की सुविधा शुरू हो चुकी है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली बार क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं, तो सिर्फ 2,000 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के जरिए सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड हासिल किया जा सकता है. इतना ही नहीं, इस FD पर बैंक की शर्तों के अनुसार करीब 7% तक ब्याज भी मिलता है. पैसा बाजार और एसबीएम बैंक ने हाल ही में एसबीएम पैसाबाजार पैसा+ क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है.
क्रेडिट कार्ड कैसे काम करता है?क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको कम से कम 2000 रुपये की एफडी करानी होगी. इसके बदले बैंक आपको क्रेडिट कार्ड इश्यू कर देंगे. क्रेडिट कार्ड लिमिट एफडी की रकम की करीब 90 परसेंट हो सकती है.
वहीं, इस क्रेडिट कार्ड का ठीक से इस्तेमाल करने और अपने सभी बिलों का समय से भुगतान करने पर क्रेडिट हिस्ट्री बनती है और भविष्य में लोन लेने या नया क्रेडिट कार्ड बनवाना काफी आसान हो जाता है. साथ ही CIBIL स्कोर भी बेहतर हो सकता है.
ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से लागू होंगे ये 4 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
खूब मिल रहा कैशबैकएसबीएम पैसाबाजार पैसा+ क्रेडिट कार्ड, पहली बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों, छात्रों और युवा पेशेवरों, जिनका कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है, ये उन सभी के काफी काम का है. एसबीएम पैसाबाजार पैसा+ क्रेडिट कार्ड की खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल पर अच्छा खासा कैशबैक भी मिल रहा है.
इसके तहत ऑनलाइन खरीदारी पर 1.5% तक और ऑफलाइन खरीदारी पर 1% तक कैशबैक मिल रहा है. इसी तरह यूपीआई लेनदेन पर 1% का कैश मिल रहा है.
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक एसबीएम बैंक पैसाबाजार पैसा+ क्रेडिट कार्ड 10 हजार से ज्यादा की एफडी पर ऑनलाइन खर्च पर 1.5 परसेंट कैशबैक दे रहा है. 2000 रुपये से ज्यादा के ऑफलाइन खर्च और यूपीआई लेनदेन पर 1 परसेंट कैशबैक मिलेगा.
इस कार्ड में कैशबैक कैश प्वाइंट में जमा होता है. एक कैश प्वाइंट का मतलब 1 रुपया होता है. हालांकि रोजाना 500 कैश प्वाइंट्स और हर महीने 3000 प्वाइंट्स तक की कमाई की लिमिट है. इस क्रेडिट कार्ड की ज्वाइनिंग फीस जीरो है और सालाना फीस 499 रुपये है.
वीडियो: पुणे में 3 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले बुजुर्ग को मौत की सजा

