The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Auto
  • things to know before parking your car for long time

7 दिन से ज्यादा कार पार्क करने से पहले ये '7 काम' कर लो, लौटकर पछताना नहीं पड़ेगा

गाड़ी को लंबे समय तक एक ही जगह पार्क रखने से कई दिक्कत आ (things to know before parking your car for long time) सकती है. बैटरी डाउन हो सकती है तो बदबू भी अपना घर बना सकती है. जंग और कीड़े का खतरा भी हो सकता है. बचने के लिए इन सात बातों का ध्यान रखें.

Advertisement
pic
12 मई 2026 (पब्लिश्ड: 08:37 PM IST)
things to know before parking your car for long time
कार पार्क करने से पहले ये जान लीजिए
Quick AI Highlights
Click here to view more

कार वैसे तो चलाने के लिए होती है मगर कई बार इसे कई दिनों के लिए खड़ा करना पड़ता है. वैसे तो मॉडर्न कारों के इंजन से लेकर उनकी बनावट ऐसी होती है कि कई दिनों तक एक ही जगह खड़ा रखने पर भी कोई बड़ी दिक्कत नहीं आती लेकिन दिक्कत आती तो जरूर है. कई बार ‘मूसक महाराज’ अंदर घुसकर कबाड़ा कर देते हैं. कई बार तो कार के अंदर बदबू अपना घेरा बना लेती है. ऐसे में अगर आप भी एक हफ्ते से ज्यादा के लिए कार खड़ी (things to know before parking your car for long time) करके जाने वाले हैं तो इन 7 बातों का ध्यान जरूर रखें.

खड़ी करने से पहले की तैयारी: टंकी में पेट्रोल कम से कम रखें. टायर प्रेशर चेक कर लें और गाड़ी को साफ भी कर लें. सारी लाइटें दो बार चेक करके बंद कर दें. अगर मामला 7 दिन से ज्यादा का है तो बैटरी का निगेटिव टर्मिनल निकाल दें. इससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज नहीं होगी.

खड़ी करने के बाद की तैयारी: कार के अंदर खाने-पीने की चीजें, पानी की बोटल, सेंट, पॉवर बैंक, लिक्विड और गीला मैट नहीं छोड़ना है. लिक्विड से गाड़ी में फफूंदी लग सकती है तो सेंट की बोतल गर्मी में फट सकती है. कीमती चीजें रखकर चोरों को निमंत्रण भी नहीं देना है. सारी विंडो बंद करना है और नमी सोखने के लिए सिलिका जेल या अखबार भी रख सकते हैं. चूहे से बचने के लिए अंदर नेफ़थलीन की गोलियां रखें और बाहर चूहे से बचाने वाला स्प्रे मारें.

गाड़ी को छांव में या कवर करके रखें. ऐसी किसी जगह पर पार्क नहीं करें, जहां पेड़ से पत्ते गिरते हों. नहीं तो गाड़ी गंदी होगी. गाड़ी को ढलान पर नहीं बल्कि समतल जगह पर पार्क करें. हेंडब्रेक हल्का रखें और गाड़ी गियर में खड़ी करें.

अगर गाड़ी 7 दिन से ज्यादा खड़ी रहने वाली है तो ऐसा कोई इंतजाम करें कि कोई उसको आगे पीछे कर दे. ऐसा करने से बैटरी भी चार्ज हो जाएगी और एक जगह खड़े रहने से चक्कों की रबर भी चपटी नहीं होगी. डैश कैम अगर यूएसबी की जगह सीधे फ्यूज बॉक्स से जुड़ा है तो उसे बंद करके जाएं. वरना वो पूरी बैटरी लील जाएगा.

पता है-पता है. आप कहोगे, बात तो 7 बातों की हुई थी. ये तो सात से ज्यादा हैं. अरे भईया स्टोरी का मीटर बिठाना भी तो कोई चीज होती है. वैसे भी काम की बातें हैं. ज्यादा से भी कोई नुकसान थोड़े न होगा.

हैप्पी सफर. उर्दू वाला. अंग्रेजी वाला नहीं.  

वीडियो: सीएम विजय के कैबिनेट में यूट्यूबर कौन हैं? सोशल मीडिया से राजनीति तक का सफर

Advertisement

Advertisement

()