The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Auto
  • things to avoid while sending the car for car servicing

सर्विस सेंटर से कार के ये चार काम मत करवाना, बाद में कहोगे मजा नहीं आया!

कार को सर्विस सेंटर से सर्विस करवाना अच्छी बात है लेकिन हर काम सर्विस सेंटर से करवा लेना कोई समझदारी (things to avoid while sending the car for car servicing) नहीं. ऐसे कई काम हैं जो सर्विस सेंटर खुद से नहीं करते बल्कि थर्ड पार्टी से करवाते हैं. ऐसे में आपको क्वालिटी कंट्रोल भी नहीं मिलता, साथ में सर्विस के ऊपर सर्विस सेंटर का सर्विस चार्ज भी देना पड़ता है.

Advertisement
pic
30 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 12:31 PM IST)
four things to avoid while sending the car for car servicing
सर्विस सेंटर से ये चार काम मत करवाना
Quick AI Highlights
Click here to view more

आपकी कार को जब सर्विस की जरूरत होती है अमूमन आप उसे कंपनी के आधिकारिक सर्विस सेंटर या फिर किसी अच्छे सेंटर पर भेजते हैं. अच्छी बात है क्योंकि ऐसा ही करना चाहिए. सर्विस सेंटर पर काम बढ़िया होता है. वहां ट्रेंड मैकेनिक होते हैं और स्पेयर पार्ट्स भी असली मिलते हैं. लेकिन क्या हर काम आपको सर्विस सेंटर से ही करवाना चाहिए. जवाब है नहीं क्योंकि कई ऐसे काम जो हम सर्विस सेंटर से करवाते हैं, वो दरअसल वहां नहीं बल्कि थर्ड पार्टी से होते हैं. सर्विस सेंटर को ये काम आते (things to avoid while sending the car for car servicing) ही नहीं. इसलिए इनको बाहर से करवाना अच्छा.

इंटीरियर क्लीनिंग

बाहर से गाड़ी धोना अलग बात है. सर्विस सेंटर पर प्रेशर वाले पाइप से ये काम होता है जो आप घर पर बाल्टी-डिब्बे से भी कर लेते हो. लेकिन गाड़ी को अंदर से क्लीन करना सर्विस सेंटर के बस की बात नहीं. आजकल तो कई सर्विस सेंटर पानी से धुलाई भी नहीं करते. पानी नहीं होने का बहाना करके गीले कपड़े से पोंछ देते हैं. ऐसे में इंटीरियर क्लीनिंग कैसे होगी. इसके लिए चाहिए एक्सपर्ट. सर्विस सेंटर हां तो बोल देते हैं मगर वो भी इस काम के लिए गाड़ी को किसी और जगह भेजते हैं. नतीजा ना क्वालिटी कंट्रोल और वाजिब पैसा. अरे भई सर्विस सेंटर अपना कमीशन तो जोड़ेगा ना. इसलिए गाड़ी का इंटीरियर अपने सामने किसी ढंग की जगह पर करवाइए.

व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग

सर्विस सेंटर से करवाना ही मत. आपके घर के बाजू में जो नए टायर की दुकान होती है, वहां जाइए. आंखों के सामने काम करवाइए. पैसा भी वाजिब लगेगा और काम भी सही होगा. सर्विस सेंटर भी ये काम खुद नहीं करते. हां आपसे पैसा जरूर चार्ज करते हैं. दुकान पर इस काम के जहां 800-1000 रुपये लगेंगे वहीं सर्विस सेंटर पर 1300-1500 पकड़ लीजिए.

PPF (Paint Protection Film)

गाड़ी में PPF करवाना या नहीं करवाना एकदम सब्जेक्टिव है. माने जो आपकी कार धूप, धूल और बारिश में ज्यादा नहीं रहती और पार्किंग का पूरा जुगाड़ है तो PPF की कोई जरूरत नहीं. फिर भी अगर आपको प्रोटेक्शन चाहिए तो क्वालिटी का ध्यान रखिए. लोकल और सस्ता PPF गाड़ी के पेंट को खराब करेगा. कुछ महीनों में पीला पड़ जाएगा और फिर अपने साथ पेंट भी निकाल देगा. ऐसे में PPF का काम किसी एक्सपर्ट से करवाना ही सही रहेगा. सर्विस सेंटर वाले PPF कर तो देंगे लेकिन कोई दिक्कत हुई तो फिर 'बे-कार' में आप परेशान हो जाओगे.

बैटरी

कार की बैटरी एक एक्सटर्नल पार्ट है जो कार कंपनियां भी बाहर से खरीदकर फिट करती हैं. ऐसे में सर्विस सेंटर से बैटरी बदलवाना माने एक्स्ट्रा सर्विस 'चार्ज' देना. बैटरी बनाने वाली कंपनी से सीधे खरीद लीजिए. डिस्काउंट भी मिल जाएगा. आजकल तो कई कंपनियां घर पर आकर मुफ़्त में बैटरी बदलने का काम करती हैं.    

वीडियो: 'सरेंडर करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता...' ईरान की अमेरिका को धमकी

Advertisement

Advertisement

()