The Lallantop
Logo

West Bengal Election Result 2026 LIVE: नतीजों के बीच बंगाल में बवाल, हावड़ा में पुलिस का लाठीचार्ज

4 मई 2026 आज (सोमवार) पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई. पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर पूरे देश की नजर है. टीएमसी और बीजेपी दोनों ने इस बार पूरा जोर लगाया है. नतीजों से पहले ही ममता बनर्जी ने 200+ सीट के साथ सत्ता में वापसी का दावा किया है.

post-main-image
LIVE Updates West Bengal Assembly Election Result 2026
LIVE UPDATES
5:53 PM
मई 4, 2026

Bengal Results: अभिषेक बनर्जी ने गिनती की प्रक्रिया पर उठाया सवाल

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'जनता जो भी फैसला जदेगी, उसे सभ्य समाज में सबको मानना ​​चाहिए. हालांकि, काउंटिंग प्रोसेस बहुत धीमी रही है. पहले, 2021 में, लगभग 90% काउंटिंग साढ़े आठ घंटे में पूरी हो गई थी. इस बार उतने समय में सिर्फ 6-8 राउंड ही पूरे हुए हैं. मैं सबसे अपील करता हूं कि वो धैर्य रखें. मैं तृणमूल कांग्रेस के सभी काउंटिंग एजेंट्स से भी अपील करता हूं कि वो किसी भी हालत में काउंटिंग सेंटर न छोड़ें. कई जगहों पर, नतीजे मीडिया को भी नहीं बताए जा रहे हैं. बर्धमान दक्षिण में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जीत चुके हैं, फिर भी दोबारा काउंटिंग हो रही है.'

5:48 PM
मई 4, 2026

Bengal Result Live: दिलीप घोष ने कहा, 'आज त्याग का फल मिला'

बीजेपी के सीनियर नेता दिलीप घोष ने बंगाल चुनाव नतीजों पर कहा, 'हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है, कई त्याग किए गए हैं। आज भगवा आगे बढ़ रहा है, कमल खिल रहा है। पहली बार इसने इतनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, पुराने को पीछे छोड़कर नया आगे आ रहा है। इस बार बंगाल समझ चुका है कि कमल ही सही विकल्प है। हमारे आगे आने वाले दिन सुंदर हैं।'

5:07 PM
मई 4, 2026

Election Results 2026: बंगाल की जीत का जश्न दिल्ली में मनाया गया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने दिल्ली सचिवालय में बंगाल की जीत का जश्न मनाया. इस मौके पर रसगुल्ला और झालमुड़ी बांटकर BJP-NDA के प्रदर्शन का जश्न मनाया। दिल्ली की सीएम और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने विधानसभा चुनावों में BJP के प्रदर्शन का जश्न सचिवालय परिसर में मिठाई और स्नैक्स शेयर करके मनाया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें गुप्ता और मंत्री सचिवालय में रसगुल्ला और झालमुड़ी खाते नजर आ रहे हैं.

4:27 PM
मई 4, 2026

Bengal Election Result: भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पहुंची ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच टकराव भी बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पहुंचने के तुरंत बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. 12 राउंड की काउंटिंग के बाद चुनाव आयोग की साइट पर डेटा अपडेट नहीं किया गया है. सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर काउंटिंग सेंटर पर मनमानी करने का आरोप लगाया. इस बीच हावड़ा पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया.

4:02 PM
मई 4, 2026

West Bengal Election Results LIVE: आसनसोल साउथ सीट पर BJP की जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आसनसोल दक्षिण सीट पर बड़ी जीत मिली है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने जीत दर्ज की है. वह प्रदेश बीजेपी की चर्चित चेहरा रही हैं और राजनीति में आने से पहले वह फैशन की दुनिया का बड़ा नाम थीं. उन्होंने काजोल, विवेक ओबरॉय, माधुरी दीक्षित समेत कई स्टार्स के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे. 

3:20 PM
मई 4, 2026

Bengal Result: स्टार प्रचारक सायोनी घोष की प्रतिक्रिया

बंगाल में हार को एक तरीके से स्वीकार करते हुए TMC की स्टार प्रचारक और जाधवपुर से सांसद सायोनी घोष ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'हम पहले भी मैदान में थे, अभी भी मैदान में हैं और आगे भी डटे रहेंगे. चुनाव आयोग के फाइल आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. जय बांग्ला!'

3:09 PM
मई 4, 2026

Bengal Result Live: कोलकाता की सड़कों पर जश्न

बंगाल में बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है और अब तक के रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई हो रही है. इस बीच कोलकाता की सड़कों पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए जय श्रीराम का नारा लगाया.

2:33 PM
मई 4, 2026

Bengal results LIVE: बंगाल के नतीजों पर बोलीं स्मृति ईरानी, 'इंडिया अलायंस फेल रहा'

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बंगाल चुनाव के नतीजों पर कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने INDIA गठबंधन का चेहरा बेनकाब कर दिया है. नतीजे साफ स्पष्ट कर रहे हैं कि जनता ने उन्हें नकार दिया है. यह सिर्फ सत्ता के लिए एकजुट हुए दलों का संगठन था. उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान गठबंधन को सही दिशा देने या उसे एकजुट रखने में नाकाम रहे. बंगाल के नतीजों को जनता की जीत बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह जनादेश लोगों का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा दिखाता है. जनता ने हिंसा, अराजकता और तुष्टीकरण को नकार दिया है.

12:47 PM
मई 4, 2026

Bengal Chunav Result Live: ममता को अब भी जीत का भरोसा

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने काउंटिंग के बीच समर्थकों को संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ 3 या 4 राउंड की काउंटिंग हुई है. जब तक सभी राउंड के वोटों की गिनती नहीं होती है, तब तक इंतजार करें और हालात पर नजर रखें.

12:34 PM
मई 4, 2026

Bengal results LIVE: नवादा में हुमायूं कबीर बड़ी बढ़च की ओर

बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा. हालांकि, मुर्शिदाबाद में भी एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. टीएमसी से निकाले गए आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर नवादा विधानसभा क्षेत्र में 8,000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. 

12:13 PM
मई 4, 2026

Bengal Election Results: बीजेपी बंपर बहुमत की ओर

12 बजे तक के रुझानों में बंगाल में बीजेपी बड़ी बढ़त लेती दिख रही है. टीएमसी 100 से भी नीचे जा सकती है और सिर्फ 98 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 191 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है.

12:06 PM
मई 4, 2026

Bengal Election Result Live: जीत का नहीं होगा जश्न, ECI ने दिया निर्देश

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, 'मैंने सभी जिलाधिकारियों(DM) को निर्देश दिया है कि आज विजय जुलूस (विक्ट्री प्रोसेशन) की कोई अनुमति न दी जाए। जीत के बाद जुलूस निकालने की अनुमति कल (5 मई) से दी जाएगी। अनुमति पुलिस थानों से जारी की जाएगी. हमारा प्रयास शांति बनाए रखना है. ऐसा प्रदेश में पहली बार है कि चुनाव के दौरान और आज मतगणना के समय कोई हिंसा की घटना नहीं हुई। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।'

11:27 AM
मई 4, 2026

Bengal Results LIVE: प्रेसीडेंसी क्षेत्र में BJP ने बनाई बढ़त, सत्ता परिवर्तन का गढ़ रहा ये इलाका

बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की लहर प्रेसीडेंसी क्षेत्र से होकर ही गुजरी है. कभी वामपंथियों का किला ध्वस्त कर TMC ने इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई थी. पिछली बार वामपंथियों के तीन दशक से ज़्यादा लंबे शासन का अंत हो गया था.शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि BJP को काफी फायदा होता दिख रहा है. हावड़ा के अलावा, पार्टी कोलकाता की चार सीटों- श्यामपुकुर, एंटाली, बेलेघाटा और मानिकतला पर आगे चल रही है. दमदम और दमदम उत्तर में भी बीजेपी की बढ़त बरकरार है. अभिषेक बनर्जी का गढ़ डायमंड हार्बर से भी BJP के दीपक कुमार हलदर आगे चल रहे हैं. 

11:13 AM
मई 4, 2026

West Bengal Election Result LIVE: भवानीपुर में फिर आगे हुईं ममता बनर्जी

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के तीसरे राउंड के बाद, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी बढ़त बना ली है. तीसरे राउंड के वोटों की गिनती के बाद 9,359 वोटों से आगे चल रही हैं.इन दोनों हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों के बीच मुकाबला काफी कड़ा हो गया है. वोटों का अंतर अभी भी कम है और अभी कई राउंड की गिनती बाकी है. सुवेंदु अधिकारी ने इस सीट से अपनी जीत का दावा किया है.

10:38 AM
मई 4, 2026

West Bengal Election Results Live: आरजी कर पीड़िता की मां पनिहाटी सीट से आगे

आरजी कर केस पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर पनिहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. पनिहाटी सीट से पीड़िता की मां करीब 3,000 वोट से आगे चल रही हैं. आरजी कर अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर की रेप और हत्या मामले की वजह से ममता बनर्जी सरकार की काफी किरकिरी हुई थी.
 

10:14 AM
मई 4, 2026

West Bengal Election Results Live: बंगाल में पल-पल बदल रहा खेल

बंगाल चुनाव के नतीजों में पल-पल रुझान बदलते नजर आ रहे हैं. 10 बजे तक की वोटों की गिनती के बाद बीजेपी और टीएमसी में टक्कर अभी भी नजर आ रही है. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी अब 121 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी बहुमत से पीछे है और अब 139 सीटों पर आगे है.

9:57 AM
मई 4, 2026

Bengal elections: सुवेंदु ने भवानीपुर में ममता पर बनाई बढ़त

भवानीपुर की सीट पर मुकाबला रोमांचक होता दिख रहा है. शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिख रहा है. इस बीच सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया है कि वह भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में 3,000 वोटों से ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं.
 

9:44 AM
मई 4, 2026

Bengal Result Live: बीजेपी की बढ़त बरकरार

बंगाल चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए है. 139 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 103 सीटों पर बढ़त बनाए है. हालांकि, कई सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा है और अंतिम नतीजे आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी.

9:32 AM
मई 4, 2026

Bengal Election Live: सुवेंदु अधिकारी ने शुरुआती रुझानों पर दी प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंतिम नतीजे आने तक इंतजार करना चाहिए. बीजेपी बड़ी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी. 50 फीसदी काउंटिंग के बाद ही कह सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी को किसी सूरत में 100 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी.
 

8:57 AM
मई 4, 2026

Bengal result live: TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर, लगातार बदल रहा खेल

शुरुआती रुझानों में बंगाल में उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला देखने को मिल रहा है. पल-पल स्थिति बदल रही है. सुबह 8.55 तक के रुझानों में बीजेपी 85 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 2 सीटों पर कांग्रेस ने भी अपनी बढ़त बना ली है.

8:43 AM
मई 4, 2026

Bengal Result Live: भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी आगे

भवानीपुर विधानसभा सीट से हैरान करने वाला ट्रेंड दिख रहा है. शुरुआती रुझान में ममता बनर्जी अपनी सीट से पिछड़ती दिख रही हैं और सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं. बीजेपी के हाई प्रोफाइल कैंडिडेट रूपा गांगुली, अग्निमित्रा पॉल और दिलीप घोष आगे चल रहे हैं.

8:22 AM
मई 4, 2026

Bengal Election Result Live: बंगाल में कांटे की टक्कर

शुरुआती रुझान में बंगाल में कांटे की टक्कर नजर आ रही है. कूचबिहार की सभी 9 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. नादिया की 3 सीटों पर भी बीजेपी आगे है. सुबह 8.20 तक के रुझानों में बीजेपी 32 और टीएमसी 30 सीटों पर आगे है. 

8:14 AM
मई 4, 2026

West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल से आ गए शुरुआती रुझान

पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. भावनीपुर से ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है. शुरुआती वोटों की गिनती में ममता आगे चल रही हैं. शुरुआती रुझानों में टीएमसी 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 10 सीटों पर बढ़त बनाए है.

8:02 AM
मई 4, 2026

Bengal Election Result Live: काउंटिंग सेंटर पर सीएपीफ की तैनाती

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि काउंटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. काउंटिंग सेंटर पर तीन लेवल की सिक्योरिटी तैनात की गई है. हमारे RO (रिटर्निंग ऑफिसर), ARO (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर), मतगणना एजेंट और मतगणना सुपरवाइजर सभी तैयार हैं. उन्हें कई बार ट्रेनिंग दी जा चुकी है. मतगणना केंद्रों के लिए CAPF की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं.

8:01 AM
मई 4, 2026

Bengal Chunav Result Live: ममता बनर्जी के बिजली कटौती आरोपों पर EC का जवाब

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले सुबह 6:30 बजे भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर TMC और भाजपा एजेंटों के बीच झड़प हो गई. सीएम ममता बनर्जी ने कई इलाकों में बिजली कटौती का आरोप भी लगाया है. भवानीपुर की सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं और यह प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बन गई है. बिजली कटौती के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा है कि यह मामला बिजली विभाग से जुड़ा है और आयोग की इसमें कोई भूमिका नहीं है. 

7:17 AM
मई 4, 2026

West Bengal Election Result Live: नतीजों से पहले ममता बनर्जी का संदेश, 'सतर्क रहें'

चुनाव नतीजों से पहले ही सीएम ममता ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार काउंटिंग बूथ पर सक्रिय रहने का संदेश दिया है. ममता ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है, 'सतर्क रहें. निगरानी रखें , रात भर जागते रहें. शिकायत करें.'  उन्होंने यह भी कहा है कि मुझे कई जगहों से ऐसी रिपोर्ट मिल रही है कि जानबूझकर लोड शेडिंग की जा रही है. हुगली के सेरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्दवान के आउसग्राम से लेकर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक, ऐसे मामले सामने आए हैं. इन इलाकों में जानबूझकर बिजली काटी जा रही है, सीसीटीवी बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास वाहनों की आवाजाही हो रही है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मैं टीएमसी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहती हूं कि जैसे मैं रात भर जागकर हालात पर नजर रख रही हूं, आप लोग स्ट्रॉन्ग रूम में रखे जनता के वोटों की रक्षा करें. अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है, तो तुरंत उसे घेरें, शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें. यह सब कुछ बीजेपी के इशारे पर किया जा रहा है.

7:13 AM
मई 4, 2026

West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल के नतीजों पर नजर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर सियासी हलचल अपने चरम पर है. बंगाल के चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजर है और यह देश की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला भी साबित हो सकता है. आज 4 मई को 294 सीटों की मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि सत्ता में बीजेपी की पहली बार ताजपोशी होगी या टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में आएगी.