Mijia का मैजिक अब इंडिया में 

25 Aug 2026

Author: Suryakant

Xiaomi अपना 'Mijia' स्मार्ट होम ब्रांड भारत ले आई है. चायनीज कंपनी भारत में एयर प्यूरीफायर से अपनी स्टार्टिंग करने वाली है. Mi माने Mi brand और Jia माने Home या Ghar. 

स्मार्ट होम 

Image Credit: Xiaomi

कंपनी ने दो नए मॉडल - Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact - लॉन्च किए हैं.  Xiaomi Smart Air Purifier 4 Lite भी वापस आया है.

तीन प्रोडक्ट

Image Credit: Xiaomi

Mijia Smart Air Purifier की कीमतें 7,999 से शुरू होती हैं. सबसे महंगा मॉडल 19,999 रुपये का है. ये तीनों मॉडल भारत में 2 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. 

कीमत और उपलब्धता

Image Credit: Xiaomi

तीनों मॉडल अलग-अलग साइज़ के कमरों के हिसाब से डिजाइन हैं. मिजिया एयर प्यूरीफायर 6 जहां बड़े से कमरे के लिए है तो '4 कॉम्पैक्ट' छोटे कमरों के लिए है बना है. 

अलग-अलग साइज़

Image Credit: Xiaomi

Mijia Smart Air Purifier 6 हर घंटे 2 बार हवा बदलने की क्षमता के साथ 940 वर्ग फुट तक की जगह को कवर कर सकता है. इसका पार्टिकल CADR 443 m³/h और फॉर्मेल्डिहाइड CADR 218 m³/h है.

Mijia Smart Air Purifier

Image Credit: Xiaomi

यह प्यूरीफायर पांच-स्टेज वाले फिल्ट्रेशन सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जिसमें फिल्ट्रेशन, फॉर्मेल्डिहाइड जैसे गैसीय प्रदूषकों के लिए एक्टिवेटेड कार्बन, UV-C लाइट और नेगेटिव आयन टेक्नोलॉजी शामिल हैं. 

फाइव-स्टेज फिल्ट्रेशन

Image Credit: Xiaomi

इसमें एक कलर डिस्प्ले है जो PM2.5, PM1, तापमान और नमी दिखाता है, और इसे Xiaomi Home ऐप या Alexa और Google Assistant के ज़रिए कंट्रोल किया जा सकता है.

कलर डिस्प्ले

Image Credit: Xiaomi

Xiaomi की अपनी टेस्टिंग के अनुसार, यह लगभग 3.5 मिनट में 108 वर्ग फुट के कमरे की हवा को साफ़ कर सकता है. स्लीप मोड में शोर कम होकर लगभग 32dB(A) हो जाता है.

स्लीप मोड

Image Credit: Xiaomi