Leica Lens के साथ Xiaomi 17T लॉन्च

04 June 2026

Author: Suryakant

शाओमी ने Xiaomi 17T को Leica 5x पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ बाजार में उतारा है. डिवाइस के साथ कंपनी ने अलग से जूम लेंस दिया तो है मगर डिवाइस में लगाने के लिए नहीं बल्कि पेपरवेट बनाने के लिए.

Xiaomi 17T

Image Credit: Xiaomi

डिवाइस के 12GB + 256GB वेरियंट का दाम 59,999 रुपये है. 12GB + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,999 रुपये रहने वाली है. 

कीमत और उपलब्धता

Image Credit: Xiaomi

बड़ी बैटरी के बाद भी फोन की थिकनेस 8.17mm है इसलिए हाथ में वजनी नहीं लगता है. 6.59 का AMOLED डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. 

AMOLED डिस्प्ले

Image Credit: Xiaomi

डिब्बे में चार्जर के साथ अच्छी क्वालिटी का कवर भी दिया है.

चार्जर और कवर

Image Credit: Xiaomi

एंड्रॉयड 16 के साथ Xiaomi HyperOS 3 भी है. इसकी वजह से स्क्रीन पर दिखने वाला Smart Island (Dynamic Island) अब वाकई काम का हो गया है. 

HyperOS 3

Image Credit: Xiaomi

Xiaomi 17T की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका 5x पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस है जिसकी मदद से दूर झूमते हुए ऑब्जेक्ट की सटीक तस्वीर क्लिक की जा सकती है. 

जूम बराबर जूम 

Image Credit: Xiaomi

कंपनी ने इसके साथ कैमरा असेंबली में Leica Live Moment, Telemacro, Tele-portrait, Tele-stage जैसे कई जबरदस्त फीचर दिए हैं.

Leica Lens 

Image Credit: Xiaomi

कंपनी ने 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 67W हाइपर चार्ज के साथ फिट की है. इसके साथ 50W PPS चार्जिंग का भी सपोर्ट है. 

बैटरी और चार्जिंग

Image Credit: Xiaomi