02 Mar 2026
Author: Suryakant
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपनी फ्लैग्शिप सीरीज से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के साथ Leica Leitzphone को लॉन्च किया है.
Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 एक कॉमपेक्ट डिवाइस है जिसका डिस्प्ले 6.3 है. Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलेगा जिसे Corning® Gorilla® Glass 7i का प्रोटेक्शन मिला हुआ है.
Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 का दाम 999 यूरो है तो Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1499 यूरो है. भारत में इसकी कीमतों के बारे में 11 मार्च को पता चलेगा. Leica Leitzphone का दाम 1999 यूरो है लेकिन यह भारत में लॉन्च नहीं होगा.
Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 सीरीज के स्मार्टफोन में कंपनी ने लाइट से लेकर परछाई को कंट्रोल करने के लिए LOFIC तकनीक का इस्तेमाल किया है.
Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 Ultra में पीछू की तरफ 50MP का Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस लगा हुआ है. 200MP का Samsung HPE इमेज सेंसर टेलीफोटो लेंस भी रख लीजिए. सेल्फी के लिए 50MP का ऑटो फोकस शूटर मिलने वाला है.
Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 सीरीज में Snapdragon® 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगी हुई है. 16GB LPDDR5X रैम के साथ UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगा.
Credit: Xiaomi
गेमिंग के दीवानों के लिए फोन में 3D Dual-Channel IceLoop system मिलेगा. डिवाइस Xiaomi HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले हैं.
Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh (typ) बैटरी लगी है जो 90W की वायर वाली चार्जिंग सपोर्ट करती है. Xiaomi 17 में 100W चार्जिंग के साथ 6330mAh (typ)बैटरी मिलने वाली है.
Credit: Xiaomi