27 Oct 2027
Author: Suryakant
Whirlpool ने रेफ्रिजरेटर में भारत की पहली 'फ्रेशनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी' (ताजगी का पता लगाने वाली तकनीक) पेश की, जो 6th Sense AI पर बेस्ड है.
Image Credit: Whirlpool
व्हर्लपूल ने 6th Sense AI पर बेस्ड अपने लक्ज़ूरिएम (Luxuriem) 4-डोर रेफ्रिजरेटर की रेंज को बाजार में उतारा है. 'मेड इन इंडिया' तकनीक, जिसे आधुनिक भारतीय रसोई की एक रोजमर्रा की समस्या को हल करने के लिए सोच-समझकर तैयार किया गया है.
Image Credit: Whirlpool
लक्ज़ूरिएम में व्हर्लपूल का प्रोप्राइटरी 'आईफ्रेश सेंसर इंजन' लगा है. ये सेंसर एथिलीन का पता लगाता है. एथिलीन एक प्राकृतिक रूप से निकलने वाली गैस है जो फल और सब्जियों के पकने पर निकलती है.
Image Credit: Whirlpool
6th Sense AI बेस्ड रेफ्रिजरेटर क्रिस्पर ड्रॉअर में रखे फल और सब्जियों को हर 10 सेकंड में सक्रिय रूप से स्कैन करता है और एथिलीन की मात्रा में वृद्धि होने पर अलर्ट देता है.
Image Credit: Whirlpool
एआई की वजह से रेफ्रिजरेटर की भूमिका केवल ताजा सामान स्टोर करने से बदलकर उपभोक्ताओं को यह समझने में मदद करने वाली बन जाती है कि उसके अंदर क्या हो रहा है.
Image Credit: Whirlpool
लक्ज़ूरिएम रेंज प्रीमियम फिनिश और 645L, 651L और 654L स्टोरेज में उपलब्ध होगी, जिसकी शुरुआती कीमत 98,000 रुपये है. यह पूरे भारत में रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध होगी.
Image Credit: Whirlpool
इस तकनीक को विभिन्न प्रकार की उपज से निकलने वाले अलग-अलग एथिलीन उत्सर्जन को पहचानने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें वे चीजें शामिल हैं जिनमें बदलाव दिखते हैं और वे भी जिनका पकना चुपचाप नजरों से दूर होता है.
Image Credit: Whirlpool
रियल-टाइम यूआई ट्रैकिंग इंटरफ़ेस उपभोक्ताओं को एक ही नजर में प्रोडक्ट की ताजगी की स्थिति देखने की अनुमति देता है, जिससे क्रिस्पर के अंदर क्या हो रहा है इसकी बेहतर जानकारी मिलती है.
Image Credit: Whirlpool