06 May 2026
Author: Suryakant
Vivo X300 Ultra चीन में लॉन्च होने के डेढ़ महीने बाद भारत में भी लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इसके साथ Vivo X300 FE भी बाजार में उतारा है.
Image Credit: vivo
Vivo X300 Ultra के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का दाम 1,59,999 रुपये है. Telephoto Extender और Imaging Grip Kit के साथ कीमत 2,09,999 रुपये तक जाती है.
Image Credit: vivo
Vivo X300 Ultra में लेटेस्ट और ताकतवर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है. हैंडसेट एक्लिप्स ब्लैक और विक्ट्री ग्रीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा.
Image Credit: vivo
हैंडसेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.82-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है. तापमान कंट्रोल करने के लिए VS1 प्लस चिप भी लगाई गई है.
Image Credit: vivo
Vivo X300 Ultra Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है. 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का भी सपोर्ट है.
Image Credit: vivo
हैंडसेट में 6,600mAh की बैटरी लगी है जो क्रमशः 100W और 40W पर वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Image Credit: vivo
X300 Ultra में OIS के साथ 200-MP का प्राइमरी कैमरा, 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x डिजिटल जूम वाला 200-MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 50-MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस लगा है.
Image Credit: vivo
Vivo X300 Ultra 14 मई से कंपनी की वेबसाइट और Amazon, Croma, Flipkart जैसे ऑनलाइन रिटेलर्स के साथ-साथ देश भर के ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Image Credit: vivo