23 May 2023
Author: Suryakant
चायनीज कंपनी vivo ने Vivo V60 और V60e सीरीज को अपग्रेड करते हुए Vivo V70 और Vivo V70 Elite को लॉन्च किया है.
Image Credit: vivo
Vivo V70 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है. Vivo V70 Elite का 8GB/256GB वेरिएंट 51,999 रुपये में मिलेगा.
Image Credit: vivo
Vivo V70 Elite और Vivo V70 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI पिक्सल डेंसिटी और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है.
Image Credit: vivo
Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s जेन 3 चिपसेट लगा हुआ तो V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर फिट है. सिक्योरिटी के लिए ये फोन 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 से लैस हैं.
Image Credit: vivo
दोनों ही फोन के पीछू की तरफ OIS सपोर्ट के साथ 50MP का ZEISS प्राइमरी कैमरा, 50MP ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 8MP का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है.
Image Credit: vivo
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS फ्रंट कैमरा दोनों स्मार्टफोन में मिलेगा.
Image Credit: vivo
Vivo V70 Elite और Vivo V70 में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है.
Image Credit: vivo
दोनों डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करते हैं. धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग का भी प्रबंध है.
Image Credit: vivo