16 July 2026
Author: Suryakant
Vivo ने इंडियन मार्केट में अपना नया 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लॉन्च किया है.
Image Credit: vivo
Vivo T5 Lite 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट का दाम 19,999 रुपये है, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है.
Image Credit: vivo
Twilight Shadow और Wave Blue कलर में आने वाले इस डिवाइस को 22 जुलाई 2026 से Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.
Image Credit: vivo
Vivo T5 Lite 5G में 6.74-इंच एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है.
Image Credit: vivo
मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगा है.
Image Credit: vivo
खिचक-खिचक करने के लिए फोन में फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा लगा है. सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है, जो Night Mode और Portrait Mode को भी सपोर्ट करता है.
Image Credit: vivo
Military Grade Durability, Triple Anti-Drop SGS सर्टिफिकेशन के साथ IP65 डस्ट एवं वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलने वाली है.
Image Credit: vivo
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे फास्ट चार्ज करने के लिए 44W Flash Charge सपोर्ट भी मिल रहा है.
Image Credit: vivo