S-सीरीज की छह साल बाद इंडिया में वापसी

06 Aug 2026

Author: Suryakant

Vivo ने भारत में अपनी S सीरीज का नया 5G फोन Vivo S2 लॉन्च किया है. S-सीरीज इंडिया में 6 साल बाद वापसी कर रही है.

Vivo S सीरीज 

Image Credit: Vivo

भारत में Vivo S2 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है. डिवाइस के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है. 

कीमत

Image Credit: Vivo

Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर में मिलने वाला डिवाइस Vivo India ई-स्टोर, Flipkart और देश भर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा. 

कलर और उपलब्धता

Image Credit: Vivo

Vivo S2 में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. स्क्रीन में 3,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गैमट मिल रहा है. 

AMOLED डिस्प्ले

Image Credit: Vivo

MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट वाले डिवाइस में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा. 

MediaTek चिपसेट

Image Credit: Vivo

खिचक-खिचक करने के लिए  Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है. फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50 MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है. 

कैमरा असेंबली

Image Credit: Vivo

सामने की तरफ फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 32 MP का सेल्फी सेंसर मिल रहा है. डिवाइस के फ्रंट और रियर, दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. 

4K वीडियो रिकॉर्डिंग 

Image Credit: Vivo

डिवाइस Android 16-बेस्ड OriginOS 6 से लैस है. इसके अलावा फोन में 44W FlashCharge सपोर्ट के साथ 7,050mAh की बैटरी भी मिल रही है. 

बैटरी और चार्जिंग

Image Credit: Vivo